– ग्रामीणों से अभद्रता करने के चलते अनिल भाना को मुख्यमंत्री ने हटाया था
– जिला कलेक्टर ने गुरुवार को आदेश जारी कर महंत को सौंपा प्रभार
जावरा। जिले की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राधा महंत को जिला कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने जावरा एसडीएम का प्रभार सौंपा है। संभवत: शुक्रवार को महंत जावरा पहुंचकर पदभार ग्रहण करेगी। महंत को पूर्व एसडीएम अनिल भाना के स्थान पर जावरा को प्रभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि अनिल भाना को ग्राम बड़ायला चौरासी के ग्रामीणों के साथ अभद्रता व गाली गलोच के चलते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावरा एसडीएम के पद से हटाते हुए उन्है जिला मुख्यालय पर अटैच किया था। जिसके बाद बुधवार को दोपहर में जिला कलेक्टर ने विधिवत आदेश जारी कर उन्है रतलाम अटैच किया। वहीं गुरुवार की शाम को पुन: आदेश जारी करते हुए कलेक्टर ने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राधा महंत को जावरा एसडीएम का प्रभार सौंपा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रतलाम की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राधा महंत को सौंपा जावरा एसडीएम का प्रभार
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

