– चौपाटी स्थित होटल में देर शाम हुई घटना, सूचना पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पंचनामा बनाया
– मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ
जावरा। शहर के चौपाटी क्षेत्र में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल पटेल पैलेस में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया। मृतक की पहचान रवि धनगर निवासी मामटखेड़ा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल में युवक के शव को नीचे उतरवाया तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। इसके बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जावरा भेजा गया। वहीं, मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
सुसाइड नोट नहीं मिला, आत्महत्या के कारण अज्ञात –
शहर थाना प्रभारी मनोज कटारिया के अनुसार युवक के समीप से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम एवं जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल युवक द्वारा उठाए गए इस कदम से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
BREAKING NEWS | जावरा में होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

