जावरा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर नगर के बोर्डिंयाकुंआ स्थित श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर पर भी अन्नकूट प्रसादी और 56 भोग का आयोजन किया गया। शाम करीब साढ़े 7 बजे ढोल ताशों के साथ महाआरती उतारी गई, इस दौरान बालाजी को 56 भेाग लगाया गया। महाआरती के बाद भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। पंडित मनोहरदास बैरागी ने बताया कि पहली बार बालाजी महाराज को ड्रायफुड का चोला चढ़ाया गया।
सेजावता स्थित सरस्वती माता मंदिर पर हुआ अन्नकूट –
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री सरस्वती माता मंदिर जावरा सेजावता के तत्वाधान में दमामी समाज द्वारा ढोल ढमाके और आतिशबाजी के साथ माताजी की भव्य महाआरती कर अन्नुकूट महोत्व प्रसादी वितरण कर मनाया गया। इस अवसर पर समाज के श्यामलाल, रमेश, सतीश, प्रकाश, मदन, अध्यक्ष महेन्द्र, कोषाध्यक्ष कपील, सह कोषाध्यक्ष कुलदीप, संगठन मंत्री जितेन्द्र, आकाश, हरीश, जीतू, अभिषेक, भोला शंकर आदि उपस्थित थे ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
ड्रायफुड से सजे त्रिमूर्ति बालाजी, 56 भोग लगाकर उतारी महाआरती, सेजावता में भी सरस्वती माताजी का हुआ अन्नकूट
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

