– दशहरा उत्सव की तैयारियों का जायजा और स्थल निरीक्षण को लेकर हुई बैठक
जावरा। बुराई पर अच्छाई की जीत के त्यौहार दशहरे का पर्व आगामी 12 अक्टुबर को इकबाल गंज स्थित दशहरा मेदान पर हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। मैदान पर डिजीटल आतिशबाजी के साथ 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ 31-31 फीट ऊचे कुंभकर्ण और मेद्यनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने हेतु बुधवार की शाम को दशहरा मैदान पर दशहरा उत्सव समिति की बैठक हुई। जिसमें स्थल निरीक्षण भी किया गया।
बैठक और निरीक्षण संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह, परामर्शदाता विधायक राजेंद्र पांडे एवं डा. एच एस राठौर के मार्गदर्शन और समिति अध्यक्ष हरिनारायण अरोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम त्रिलोचन गोड़, सीएसपी दुर्गेश आर्मी, शहर थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन, सीएमओ दुर्गा बामनिया। जावरा नगरपालिका सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया एवं अधिकारी भी शामिल रहे। समिति सचिव अजयसिंह भाटी और कोषाध्यक्ष घनश्याम रामनानी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा उत्सव धुमधाम से मनेगा। शाम 4 बजे तालनाका तेली गली स्थित श्री लक्ष्मीकांत मंदिर मेवाड़ा घाणावार तेली समाज द्वारा श्रीराम जी की सवारी ढोल ढमाकों के साथ निकाली जाएगी। जो तेली गली से प्रारंभ होकर बोहरा बाखल, बजाजखाना, कोठी बाजार, नीमचौक, लक्ष्मीबाई रोड़, रतलामी गेट, अस्पताल रोड़ से होकर इकबालगंज मैला मैदान पर पहुंचेगी। जहां डिजीटल आतिशबाजी के बीच राम व रावण की सेना के बीच सांकेतिक युद्ध होगा। जिसके बाद परंपरा अनुसार कुंवर नितीराजसिंह द्वारा रावण की नाभी पर तलवार से वार किया जाएगा। उसके बाद श्रीराम द्वारा कुंभकर्ण और श्री लक्षमण द्वारा मेद्यनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। अंत में श्रीराम द्वारा रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति –
दशहरा उत्सव समिति की बैठक में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मो.यूसुफ कड़पा, न.पा.उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, राजेंद्र गर्ग, पवन मोदी, नितिराजसिंह, कैलाश विजयवर्गीय, महेंद्र गंगवाल, अशोक सेठिया, नंदकिशोर महावर, मोहन पटेल, महेश सोनी, जितेंद्र टुकडिय़ा, भोजराज सिंह परिहार, प्रमोद रावल के साथ राजेश शर्मा, लोकेश विजवा, मुस्तकीम मंसुरी, अनिल मोदी आदि उपस्थित रहे। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
12 अक्टुबर की शाम को दशहरा मैदान पर होगा रावण दहन, तेली गली से निकलेगी श्रीराम की सवारी
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

