• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार

November 5, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में सजा नीति निर्माण का मंच, विद्यार्थियों ने रखे देश के विकास के नए विजन

November 5, 2026

जावरा में 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2.80 लाख जब्त

November 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, November 5
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार
क्राइम न्यूज़

रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार

EditorBy EditorNovember 5, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– नायरा पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई, 5.56 लाख की बीयर और हुंडई वरना कार जब्त; अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर फरार
जावरा/रिंगनोद। जिले में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रिंगनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 204 बल्क लीटर बीयर और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई वरना कार जब्त की है। जब्त मश्रुका की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 56 हजार बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
डिक्की में मिली 17 पेटियां बीयर –
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नायरा पेट्रोल पंप के पास, बाछड़ा डेरा, ग्राम ढोढर क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सफेद रंग की हुंडई वरना कार क्रमांक MP09CS0199 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से बेल माउंट बीयर की 17 पेटियां, कुल 204 बल्क लीटर बीयर बरामद हुई।कार छोड़कर अंधेरे में फरार हुए आरोपी –
पुलिस कार्रवाई के दौरान कार में सवार चालक और उसका एक साथी कार को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बीयर और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
5.56 लाख का मश्रुका जब्त –
रिंगनोद थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन ने बताया कि पुलिस को कार की डिक्की से 17 पेटियां बेल माउंट बीयर — 204 बल्क लीटर, कीमत लगभग 56,000, हुंडई वरना कार MP09CS0199 कीमत लगभग 5,00,000 सहित कुल 5,56,000 लाख का मश्रुका जब्त किया हैं।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका –
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह, उनि शिवेन्द्र कुमार, प्र.आर. राधेश्याम चौहान, नरेन्द्र सिंह जगावत, आर. रविन्द्र सिंह, शोभाराम शर्मा, नरेन्द्र सिंह हाड़ा, प्रकाश भास्कर, अतुल दुबे, महिला आर. निशा दड़िंग एवं सैनिक छत्रपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post Views: 1
#abkari #crime news #jaora news today #Ringnod Police Action
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में सजा नीति निर्माण का मंच, विद्यार्थियों ने रखे देश के विकास के नए विजन

November 5, 2026

जावरा में 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2.80 लाख जब्त

November 5, 2026

मौत बनकर दौड़ी कार! सादाखेड़ी ओवरपास से नीचे गिरी गाड़ी, दंपती और दो बच्चे गंभीर घायल; कपड़ों के बीच मिला लाखों का कैश

November 5, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार

By EditorNovember 5, 2026

– नायरा पेट्रोल पंप के पास कार्रवाई, 5.56 लाख की बीयर और हुंडई वरना कार…

जावरा पब्लिक स्कूल में सजा नीति निर्माण का मंच, विद्यार्थियों ने रखे देश के विकास के नए विजन

November 5, 2026

जावरा में 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2.80 लाख जब्त

November 5, 2026

मौत बनकर दौड़ी कार! सादाखेड़ी ओवरपास से नीचे गिरी गाड़ी, दंपती और दो बच्चे गंभीर घायल; कपड़ों के बीच मिला लाखों का कैश

November 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार

November 5, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में सजा नीति निर्माण का मंच, विद्यार्थियों ने रखे देश के विकास के नए विजन

November 5, 2026

जावरा में 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2.80 लाख जब्त

November 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.