• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 23
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»ब्रेकिंग न्यूज़»काम दो वरना ताला-तोडफ़ोड : भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दबंगई के गंभीर आरोप
ब्रेकिंग न्यूज़

काम दो वरना ताला-तोडफ़ोड : भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दबंगई के गंभीर आरोप

EditorBy EditorMay 19, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– विंड एनर्जी साइट पर जबरन घुसने और धमकी देने का आरोप; महिला एजेंसी संचालिका को हटाने के दबाव से सियासत में उबाल
– भाजपा नेताओं, मंत्रियों और सांसद का नाम लेकर डराने के भी लगाए आरोप
– सिक्योरिटी एजेंसी मेनेजर और सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष की दबंगई के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जावरा। रतलाम जिले के कालूखेड़ा क्षेत्र में स्थित विंड एनर्जी प्रोजेक्ट अब सिर्फ एक औद्योगिक विवाद नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक दबंगई, सत्ता के दुरुपयोग और महिला सशक्तिकरण के दावों की हकीकत को लेकर बड़ा सवाल बन गया है। यह खुलासा उस समय हुआ जब मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में विंड एनर्जी कंपनी में काम करने वाले सुरक्षाकर्मी जावरा के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जावरा विधानसभा के भाजपा के सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष तथा मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के करीबी माने जाने वाले रितेश जैन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन पर आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक पद और रसूख का इस्तेमाल करते हुए कंपनी के सब स्टेशन में जबरन घुसकर अधिकारियों, इंजीनियरों और सुरक्षा कर्मियों को खुली धमकी दी —काम मुझे दो, नहीं तो ताला लगेगा और तोडफ़ोड़ होगी।
मंगलवार को इस पूरे मामले ने तूल तब पकड़ा जब सिक्योरिटी एजेंसी के मैनेजर पुष्पेन्द्रसिंह सोलंकी और दर्जनों सुरक्षाकर्मियों ने एकजुट होकर एसडीएम सुनील जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तानाशाही नहीं चलेगी और दबंगई बंद करो जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे साफ संकेत मिला कि मामला अब सिर्फ शिकायत नहीं, बल्कि खुला विरोध बन चुका है। हाथों में रितेश जैन के फोटो वाले पोस्टर के साथ नारेबाजी ने माहोल को काफी गर्मा दिया। ज्ञापन में लगे मारपीट करने और धमकाने के आरोप –
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि 23 अप्रैल को रितेश जैन अपने साथियों के साथ प्रतिबंधित सब स्टेशन क्षेत्र में घुस गए और कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि यदि सिक्योरिटी, इलेक्ट्रिक और मेंटेनेंस का काम उन्हें नहीं दिया गया तो वे सब स्टेशन पर ताला लगाकर काम बंद करवा देंगे। यह भी दावा किया गया है कि कर्मचारियों को डराने के लिए यहां तक कहा गया—हेलमेट पहनकर आना, नहीं तो बचोगे नहीं। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि उनके पास इस पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जो इन आरोपों को और गंभीर बनाते हैं। मामले को और गंभीर बनाते हुए ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जैन अपनी पत्नी चांदनी जैन के सरपंच पद का इस्तेमाल कर पंचायत लेटरहेड पर कंपनी को धमकी भरे पत्र भिजवा चुके हैं। इसमें तीन दिन में मांगें नहीं मानने पर सब स्टेशन पर ताला लगाने की चेतावनी दी गई थी। वहीं रितेश जैन द्वारा आए आए दिन भोपाल से फोन लगवाए जाते हैं, अपने पद और रसुख के चलते आए दिन सांसद और मंत्रियों का नाम लेकर कर्मचारियों और संचालको को डराया भी जाता हैं।महिला सशक्तिकरण बनाम जमीनी हकीकत (सबसे बड़ा सवाल) –
इस मामले ने सबसे बड़ा और चुभने वाला सवाल वहीं खड़ा कर दिया है, जहां राजनीतिक दावे सबसे ज्यादा किए जाते हैं—महिला सशक्तिकरण के। लेकिन ज्ञापन के अनुसार, जिस सिक्योरिटी एजेंसी को हटाने का दबाव बनाया जा रहा है, उसकी संचालिका खुद एक महिला हैं। आरोप है कि उन्हें उनके ही व्यवसाय से हटाकर बेरोजगार करने की कोशिश की जा रही है। यहीं से विरोध की आवाज और तीखी हो जाती है—जब भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण का दावा करती है, तो फिर एक महिला उद्यमी को क्यों दबाया जा रहा हैं ? अब सवाल और भी सीधे और असहज हैं कि क्या भाजपा शासन में आम नागरिक या महिला उद्यमी सुरक्षित नहीं हैं ? क्या व्यवसाय करने का अधिकार केवल राजनीतिक पदाधिकारियों तक सीमित रह गया है ? क्या सत्ता के दम पर रोजगार छीना जाएगा और समर्थकों को बांटा जाएगा ? पद का दुरुपयोग करने वाले ऐसे पदाधिकारियों को क्या पार्टी आरोप के बाद भी पद पर रखेगी या आम जनता साथ न्याय करेगी? ये सवाल अब सिर्फ ज्ञापन का हिस्सा नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के बीच चर्चा का केंद्र बनते जा रहे हैं।डर, दबाव और ठप होता काम –
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों में डर का माहौल है। कई कर्मचारी पवन चक्कियों पर जाने से घबरा रहे हैं, जिससे मेंटेनेंस प्रभावित हो रहा है और बिजली उत्पादन पर भी असर पडऩे की बात कही गई है। यदि आरोप सही हैं, तो यह मामला सिर्फ एक कंपनी या ठेके का नहीं, बल्कि सरकारी राजस्व और बिजली आपूर्ति तक प्रभावित करने वाला गंभीर मुद्दा बन सकता है।
राजनीति में उबाल, संगठन पर दबाव –
इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र की राजनीति में अचानक उबाल आ गया है। एक तरफ सुरक्षाकर्मी और एजेंसी प्रबंधन खुलकर विरोध में आ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के स्थानीय नेतृत्व पर भी सवालों का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। अब नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है या सत्ता पक्ष के दबाव में कार्रवाई से ही मुंह फैर लेगा और क्या सत्ताधारी दल इस पूरे विवाद पर कोई स्पष्ट रुख लेता है या नहीं।

Post Views: 312
#BJP4MP #jaora news #ratlam news #SDMJAORA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा : चौपाटी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या ? CCTV से खुलेगा राज

September 2, 2026

पैराडाइज वैली हादसा : त्रिमूर्ति स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, SDM को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग

August 25, 2026

सिंहस्थ से पहले चाहिए एक्सप्रेस-वे, लेकिन सरकारी डेडलाइन सिंहस्थ के बाद !

August 22, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.