– राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव के मुखारविंद से बहेगी ज्ञान गंगा
जावरा। स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला, तालीदाना में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चतुर्थ भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 26 दिसम्बर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक होगा। जिसमें राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव के मुखारबिंद से ज्ञान गंगा बहेगी। कथा आयोजन को लेकर गौशाला संरक्षक केकेसिंह कालूखेड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजन गौशाला पर किया गया। जिसमें कथा को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया साथ ही प्रचार प्रसार आदि सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में गौशाला अध्यक्ष गजराजसिंह राठौर, मन्नालाल शर्मा, मदन सिंह चौरडिय़ा, जावरा से हरिनारायण अरोड़ा, आई.पी.त्रिवेदी, सुनील भावसार, सतीश उपाध्याय, माताजी बडायला से रामचंद्र पाटीदार, अंबाराम पाटीदार, रघुवीर सिंह पटेल, रियावन से जगदीश धाकड़ एडवोकेट, पप्पू छाजेड़, ओम नारायण शर्मा, विक्रमसिंह सोलंकी, गजेन्द्रसिंह राठौर कंसेर, राजाराम जाट, विनोदसिंह राठौर, मोहनसिंह चंद्रावत, राजेंद्रसिंह चंद्रावत, रामचंद्र पाटीदार सहित क्षेत्र के सैकड़ों गौभक्त उपस्थित थे। बैठक का संचालन चरण सिंह चंद्रावत द्वारा किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

