• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, August 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के करवाई पति की हत्या, 7 माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी
क्राइम न्यूज़

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के करवाई पति की हत्या, 7 माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

EditorBy EditorDecember 4, 2024Updated:December 4, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रिंगनोद पुलिस नले पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार
जावरा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से लगे गांव असावती में करीब 7 माह पहले मृत अवस्था में मिले माण्डवी के एक युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी को रिंगनोद पुलिस ने सुलझाते हुए प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवाने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया हैं। प्रथम दृष्टवा युवक की मौत को शराब के नशे में मोटर साईकल से फिसलने के चलते मानी जा रही थी, लेकिन परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने मामले में गहराई से जांच की तो मामला अवैध संबंधों का निकला और इन्ही अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया।

रतलाम एसपी अमितकुमार ने बताया कि थाना रिंगनोद पर 23 अप्रेल 2024 को सूचनाकर्ता कालूसिंह पिता रुगनाथ सिंह राजपूत निवासी ग्राम माण्डवी के द्वारा उसके भाई तगेसिंह राजपूत (35) की बॉडी मृत अवस्था में मो.सा. के साथ असावती 8 लेन के पास मिलने की सूचना पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में मोटर साईकिल फिसलकर गिरने से मृत्यु होना प्रतीत हुआ, किन्तु मृतक तगेसिंह के परिजनों के द्वारा मृतक की पत्नि राजकुंवर एवं मृतक के दोस्त उमरावसिंह डांगी के मध्य अवैध संबंध होने की शंका होने एवं पूर्व में मृतक और उसकी पत्नि के बीच अवैध संबंधों को लेकर होने वाले झगड़ों की जानकारी प्राप्त होने पर तगेसिंह की मृत्यु दुर्घटना ना होकर हत्या होने की आशंका व्यक्त की गई । जिस पर एएसपी रतलाम राकेश खाखा के द्वारा प्रकरण का अवलोकन किया गया एवं एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान के मार्गदर्शन में मर्ग की अग्रिम जांच हेतु थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक स्वराज डाबी को निर्देशित किया गया।
घटना के रिक्रिएशेन से उजागर हुआ मामला –
मर्ग जांच के दौरान् घटना स्थल पर एफएसएल अधिकारी श्री अतुल मित्तल के द्वारा घटना को रिक्रिएट किया गया एवं घटना स्थल पर ही मृतक की मो.सा. हीरो डीलक्स का अवलोकन किया गया जिसमें मोटर साईकिल के फिसलकर गिरने या एक्सीडेंट होने के संबंध में कोई साक्ष्य नही होना पाया । जांच के दौरान् मृतक तगेसिंह, उसकी पत्नि राजकुंवर व संदेही उमरावसिंह डांगी एवं प्रकरण के अन्य साक्षीगणों के मोबाईल नंबरों की सीडीआर का अवलोकन किया गया।
घटना के समय प्रेमी की लोकेशन मृतक के साथ हुई ट्रेस –
सीडीआर जांच में उमरावसिंह व राजकुंवर के बीच मोबाईल पर लगातार संपर्क होना पाया एवं घटना के समय मृतक व संदेही उमरावसिंह की लोकेशन एक साथ होना पाई गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजन, पड़ोसियों एवं घटना स्थल पर पहुचने वाले अन्य साक्षीगणों ने गहन पूछताछ पर मृतक तगेसिंह व उसकी पत्नि के बीच अवैध संबंध को लेकर झगड़ा होने की जानकारी भी दी एवं साक्षीगणों ने घटना के समय मो.सा. का स्विच ऑफ होना एवं चाबी मृतक की जेब से मिलना बताया। जांच पर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर मामला तगेसिंह की हत्या कर एक्सीडेंट का रुप देने के प्रयास करने का मामला पाया जाने पर धारा 302, 201 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया।अवैध संबंध के चलते पति से छुटकारा चाहती थी पत्नी –
अपराध अनुसंधान के दौरान् संदेही उमरावसिंह डांगी एवं मृतक की पत्नि राजकुंवर से पूछताछ की गई जिनके द्वारा अपराध स्वीकार कर बताया गया कि राजकुंवर उसके पति तगेसिंह के शराब पीकर मारपीट करने से परेशान थी और उमरावसिंह व राजकुंवर के मध्य अवैध संबंध होने के कारण राजकुंवर उसके पति से छुटकारा पाना चाहती थी तो उसने उमरावसिंह को तगेसिंह को मारने के लिये बोला । घटना की रात्री कों ससुराल दमाखेडी से लौट रहे तगेसिंह को आरोपी उमरावसिंह के द्वारा अत्यधिक शराब पिलाई गई एवं असावती 8 लेन के पास में तगेसिंह के साथ मारपीट कर पत्थर से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी एवं मो.सा. का मास्क तोड़कर लाश को मो.सा. के पास गिराकर घटना को मो.सा. फिसलकर गिरने से सिर में चोंट लगकर एक्सीडेंटल मृत्यु होना दर्शाने का प्रयास किया गया । प्रकरण में आरोपीयां राजकुंवर राजपूत एवं उसके प्रेमी आरोपी उमरावसिंह डांगी को गिरफ्तार किया गया । आरोपीयों को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है । इनकी भूमिका रही सराहनीय – सात माह पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक स्वराज डाबी एवं उनकी टीम उनि जितेन्द्र कनेश, सउनि संजय बोराना, आऱ. नरेन्द्र सिंह हाडा, अतुल दुबे, प्रकाश भास्कर, राजेश सेंगर, शिवप्रताप सिंह, बृज मौर्य, महिला.आर. लक्ष्मी कन्नौज, इन्द्रा जैन तथा भावना की सराहनीय भुमिका रही है।

Post Views: 1,645
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026
Don't Miss
जावरा

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

By EditorAugust 8, 2026

–  राष्ट्रसंत कमल मुनि का युवाओं को संदेश—ऊर्जा को सही दिशा मिले तो युवा बदल…

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026

जावरा में आधी रात जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार; 31,300 रुपए कैश बरामद

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.