– आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 78 हजार रूपये से अधिक का मश्रुका
रतलाम। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अवैध रुप से मादक पदार्थ, ज्वलनशील पदार्थ के भंडारण के विरूद्ध अभियान के तहत नामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने सेजावता रोड़ बांगरोद स्थित एक ढाबे पर दबीश देकर यहां से बड़ी मात्रा में डीजल, पट्रोल के साथ एथेनॉल और जहरीली शराब का जखीरा बरामद किया हैं। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, जबकि मामले से जुड़े पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख से अधिक का मश्रुका जब्त किया हैं।
रतलाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में नामली थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में सेजावता रोड़ बांगरोद स्थित राहुल पंवार के ढाबे पर मुखबीर सूचना पर दबिश दी जहां से अवैध रूप से भण्डारित ज्वलनशील पदार्थ (डीजल, पेट्रोल, एथेनाल, जहरीली शराब) आदि जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुछताछ करते राहुल पंवार, विशाल पंवार निवासी रतलाम व मोहन पिता प्रेमचन्द चौधऱी निवासी बागरोद, नारायण बैरागी निवासी जडवासाकला एवं राजु वैल्डर निवासी बागरोद के लिये काम करना बताया। जिनकी तलाश की जा रही हैं।
डीजल, पेट्रोल के साथ जहरीली शराब का पकड़ा जखीरा –
नामली थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध रुप से भंडारण किया गया डीजल 670 लीटर, पेट्रोल 470 लीटर, एथेनाल 100 लीटर कुल 1240 लीटर किमती 1,17,460/- रूपये के साथ अवैध जहरीली शराब 20 लीटर किमती 2000/-रूपये, एक पीकअप वाहन किमती 3,50,000/-रुपये, एक स्कुटी किमती 1,00,000/-रूपये, एक टिल्लु मोटर, वेलडिंग मशीन, ग्लाईन्डर, खाली ड्रम किमती 9,000 रूपये सहित कुल 5 लाख 78 हजार 460 रुपए का मश्रुका जब्त किया हैं।
03 आरोपी गिर$फ्तार, 05 आरोपी फरार –
थाना प्रभारी ने बताया कि ढाबे पर दबिश के दौरान मौके से रवि पिता रामप्रसाद वर्मा धानुक (20) साल निवासी जडवासा कला थाना नामली विकास पिता प्रेमचन्द चौधऱी जाति गायरी (19) निवासी बागरोद, मधुसुधन उर्फ मधु पिता दशऱथदास बैरागी (26) निवासी जडवासाकला को गिरफ्तार किया हैं। मामले में राहुल पंवार निवासी रतलाम, मोहन पिता प्रेमचन्द चौधऱी निवासी बांगरौद, नारायण बैरागी निवासी जडवाला कला, विशाल पंवार निवासी रतलाम, राजु वैल्डर निवासी बागरोद की तलाश जारी हैं।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
ढाबे से अवैध रुप से भण्डारण किए गए डीजल,पट्रोल व जहलीरी शराब को पकडऩे में निरीक्षक आनन्द आजाद, उनि राजा तिवारी, शांतिलाल डिन्डोर, आर. लोकेन्द्र सोनी, संदीप कुमावत, पवन वर्शी, विरेन्द्र, दिनेश निनामा, विजय, किशन, राकेश प्रजापत के साथ थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उनि सचिन डावर, दीपक बोरासी, शैलेष ठकराल, बहादुरसिंह, सेनिक नितेश आर. संजय खिंची, गोपाल मदारिया, मनोज मुजाल्दे की सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

