रतलाम । केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2023 के लिए अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। जिसमें रतलाम में पदस्थ 2 पुलिस जवानों को अति उत्कृष्ट पदक और 5 जवानो को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्माननीत किया गया। सम्माननीत पुलिसकर्मियों में 2 जावरा 24 वीं वाहिनी वि.स. बल के हैं। पुलिसकर्मियों को पदक मिलने पर पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा पदक अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर एसडीओपी रतलाम अभिलाष भलावी, सूबेदार मोनिका ठाकुर उपस्थित रहे।
इन्है मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक –
1. कार्यवाहक प्रधान आर 616 दिनेश सिंह विष्ट
2. प्र आर राजेश कुमार शर्मा 24 वी वाहिनी वि स बल जावरा
इन्है मिला उत्कृष्ट सेवा पदक –
1. कार्यवाहक प्रधान आर मनमोहन शर्मा सायबर सेल रतलाम
2. कार्यवाहक प्रधान आर अनिल कुमार मर्सकोले थाना सैलाना जिला रतलाम
3. कार्यवाहक प्रधान आर किशोर कुमार राठौर (बी.डी.डी.एस. रतलाम)
4. कार्यवाहक प्रधान आर राजेंद्र कुमार बारोट आर्मोरर रक्षित केंद्र रतलाम
5. आर बंटू सिंह राठौर रक्षित केंद्र रतलाम
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.