– नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने मध्यप्रदेश विधानसभा में उठाई आवाज
भोपाल। अफगानिस्तान से पंजाब पासिंग 2 ट्रकों में चायना की लहसुन मिलने के बाद पुरे प्रदेश में किसानों ने हल्ला बोल दिया हैं, लहसुन के दाम उचित नहीं मिलने से जहां प्रदेश के किसान चिंतित हैं, वहीं बैन के बावजूद भी चायना से लहसुन आयात किया जा रहा हैं, ऐसे में किसानों की पीड़ा समझते हुए तथा चायना लहसुन के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग का मुद्दा मध्यप्रदेश की विधानसभा में उठा। चायना लहसुन आयात पद प्रतिबंध लगाए जाने का यह मुद्दा नीमच विधानसभा क्षैत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार ने उठाया। विधायक परिहार ने कहा कि जब तक चायना लहसुन के आयात पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा तब तक देश और प्रदेश के किसानों को उनकी लहसुन का उचित दाम नहीं मिल सकेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

