– बोले विधानसभा में उठाउंगा मुद्दा, हस्ताक्षर अभियान रजिस्टर में भी किए हस्ताक्षर
जावरा। उज्जैन जावरा नवीन प्रस्तावित ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे के तहत भूतेड़ा से जावरा तक बनने वाले फ्लाय ओव्हर के विरोध में सड़क पर उतरी जन संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी बदस्तुर जारी रहा। तीसरे दिन मध्यप्रदेश के पूर्व केबीनेट मंत्री ने धरने को समर्थन दिया।
बुधवार को धरने के तीसरे दिन मध्यप्रदेश के पूर्व केबीनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने भी धरने को समर्थन दिया और कहा कि वे जन संघर्ष समिति के साथ ही समिति की मांग को विधानसभा में रखकर सरकार तक पहुंचाने का काम करुंगा। जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा और डीपी धाकड़ ने भी जन संघर्ष समिति के धरने को समर्थन दिया। इस दौरान समिति सदस्यों ने वर्मा को एक ज्ञापन भी सौंपा और उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का निवेदन किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

