• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»रतलाम स्थापना महोत्सव की धूम : 2100 वीर वीरांगनाओं ने तलवार लहराकर दिखाया शोर्य
रतलाम

रतलाम स्थापना महोत्सव की धूम : 2100 वीर वीरांगनाओं ने तलवार लहराकर दिखाया शोर्य

EditorBy EditorFebruary 2, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– ऐतिहासिक कार्यक्रम के रतलामवासी बने साक्षी
– नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह कैबिनेट मंत्री काश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ
रतलाम। रतलाम की धरा पर पहली बार साहस, शौर्य, पराक्रम का अदभुत नजारा देखने को मिला। रविवार शाम नेहरू स्टेडियम में 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति हाथों में चमचमाती तलवारें लहराकर जय भवानी जय शिवाजी के उद्घोष के साथ अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भव्य समारोह में मुख्य अतिथि बतौर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप मौजूद थे। अध्यक्षता महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने की और मुख्य वक्ता बतौर धार से राष्ट्र सेविका समिति की बौद्धिक प्रमुख श्रीमती अमृता भावसार मौजूद थीं। विशेष अतिथि बतौर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय और नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा थीं।मौका था बसंत पंचमी पर रतलाम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम और रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वीर वीरांगना के कौशल प्रदर्शन का। माताएं, बहने, युवतियों पीले व भगवा वस्त्र में हाथों में तलवार लेकर भारत माता की जयकार और जय भवानी, जय शिवाजी, जय जय श्री राम, हर हर महादेव की गूंज के साथ अपने साहस का प्रदर्शन करती नजर आई। बता दें कि नगर निगम और रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह भव्य आयोजन के रतलामवासी साक्षी बने। भव्य समारोह में मंचासीन अतिथियों का स्वागत रतलाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा, आयुषी जलज सांकला, गौरव त्रिपाठी आदि ने किया। स्वागत भाषण रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने दिया। कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश रतलाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने डाला। कार्यक्रम के अंत में वीर वीरांगनाओं को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से प्रसाद स्वरूप मिष्ठान का वितरण किया गया। भव्य समारोह में समिति की ओर से समिति सदस्य रामबाबू शर्मा, गोपाल शर्मा, अनुज शर्मा, पवन सोमानी, आदित्य डागा, ललित दख, सुशील सिलावट, राजेंद्र पाटीदार, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव मूणत, रवींद्र पाटीदार, अनिल कटारिया, राकेश नाहर, राजेंद्र पाटीदार (आयुष्मान), गोपाल शर्मा (तार वाला), राकेश पीपाड़ा, सौरभ श्रीमाल, मनीष सुरेका, नरेंद्र श्रेष्ठ, सत्यजीत राजावत, अभय काबरा सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे। संचालन विकास शैवाल और रामबाबू शर्मा ने किया। कार्यक्रम के तीसरे दिन 3 फरवरी-2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंहजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह सुबह 11 बजे धूमधाम से किया जाएगा।बड़ी कल्पना को सार्थक करना अत्यंत सराहनीय –
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि वीर वीरांगना के शस्त्र कौशल के प्रदर्शन की कल्पना कर उसे सार्थक करना एक बड़ी कल्पना थी। आयोजन समिति ने अपने विचार को मूलरूप देकर नारी शक्ति के माध्यम से साहस, शौर्य का परिचय दिया है। यह रतलामवासियों के अलावा संपूर्ण नारी शक्ति को गौरवांवित करता है। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार नारी शक्ति का सम्मान शुरू से करती आ रही है। इसी तारत्मय में प्रदेश सरकार ने खिलाडि?ों की माताओं को वीर शिवारजी की मां जीजामाता के नाम से सम्मानित किया है। इसके अलावा नारी शक्ति समय-समय पर विभिन्न रूपों से परिवार और समाज को निरंतर प्रेरणा देती आ रही हैं। मुख्य वक्ता धार से राष्ट्र सेविका समिति की बौद्धिक प्रमुख श्रीमती अमृता भावसार ने अपने तेजस्वी और औजस्वी भाषण से सभी को आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि आज मैं स्वयं को छोटी बच्चियों से लेकर महिलाओं को भगवा वस्त्र और हाथों में तलवार देखकर गौरवांवित महसूस कर रही हूं। भारत की स्त्री जब परामक्रम धारण करती है तो संसाक की कोई भी शक्ति उसके सामने नहीं टीक सकती है। रतलाम की धरती पर मातृशक्ति के शस्त्र कौशल का अद्भूत नजारा देखकर हम सब साक्षी बनेंगे। इसके पूर्व समारोह की अध्यक्षता कर रहे महापौर श्री पटेल ने नारी शक्ति का अभिवादन करते हुए कहा कि आप इसी तरह शस्त्र कौशल का अभ्यास जारी रखें। इसके अलावा महापौर श्री पटेल ने नारी शक्ति से स्वच्छता को लेकर भी अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने नारी शक्ति को शस्त्र प्रशिक्षण के लिए पिछले एक माह से निरंतर अभ्यास की सराहना की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को शास्त्र के साथ शस्त्र दोनों का ज्ञान होना आवश्यक है। समारोह में रतलाम की मातृशक्ति ने इसी रूप में अपना परिचय दिया है।

Post Views: 310
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

August 26, 2026

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

August 24, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

By EditorSeptember 8, 2026

– जावरा के पांच मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच जावरा । में…

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.