जावरा। संस्था समाधान सामाजिक संस्था द्वारा शनिवार को रणजीत हनुमान मंदिर रावण द्वार पर पशु पक्षियों के लिए अनाज की व्यवस्था हेतु एक स्टैंड संस्था द्वारा अनाज के लिए टंकी और ज्वार की व्यवस्था की जिसमें संस्था समाधान द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा बेजुबान जानवरों की अनाज की चुगाने की व्यवस्था करें और घायल पक्षियों के उपचार हेतु लोगों को सहयोग करें संस्था समाधान द्वारा पिछले कई वर्षों से इस तरह की सामाजिक गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। जिसमें कार्यक्रम में आज प्रमुख रूप से संस्था के प्रमुख पिंकेश मेहरा, संयोजक जगदीश वीर, संस्था अध्यक्ष कृष्णा जोशी के साथ के यश जैन एडवोकेट श्रेयश जैन, संदीप हरण, अभिषेक बोरदिया, अशोक पोरवाल, प्रियंक धारीवाल, राजेश परमार, सुधीर मेहता, संदीप हरण, के.के वर्मा, बबलू धाकड़, अंकित कायस्थ व मंदिर के पुजारी आदि उपस्थित थे। संचालन यश दसेड़ा ने किया। आभार मुस्तफा सैफ ने माना। जानकारी विपुल कांकरिया ने दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.