Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। शहर के चोपाटी रोड़ स्थित मेडिकल पर दवाई खरीदने आए बटालियन का एक युवक अपना पर्स दुकान पर ही भुलकर चला गया। जिले मेडिकल संचालक ने ईमानदारी के साथ युवक को पुन: सौंपकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। चौपाटी रोड़ सिथत विनय मेडिकल पर बटालियन में निवास करने वाले सिद्धार्थ पिता अंतिम सिंह तोमर मेडिसिन खरीदने आए थे। मेडिसिन लेकर वे दुकान से चले गए, परंतु वे अपना पर्स मेडिकल के काउंटर पर ही भूल गए। पर्स में लगभग तीन हजार रुपए के साथ अन्य आवश्यक पेपर्स भी थे। ऐसे में मेडिकल संचालक किशोर शाकल्य ने पर्स को अपने…
टू लेन के बजाए फोरलेन के हिसाब से जमीन अधिगृहित की, मुआवजा भी दे दिया .. फिर इसे छोड़ नया रोड़ क्यों बना रही सरकार … ?
– जावरा-उज्जैन वर्तमान टू लेन को ही फोरलेन में कनवर्ट करने की उठ रही मांग – कम लागत और कम समय में होगा फोरलेन का निर्माण – जावरा उज्जैन तक टू लेन से लगे गांव व कस्बे होंगे खुशहाल, नहीं उजड़ेगा व्यापार जावरा। सिहस्थ 2028 की तैयारियों में मध्यप्रदेश सरकार जुटी हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन को देश के हर बड़े नगर से जोडऩे के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से कनेक्टीविटी बनाने के लिए उज्जैन से जावरा तक ग्रीन फिल्ड एक्सेस कंट्रोल्ड वे (फोरलेन) प्रस्तावित किया। इसके लिए सरकार 5 हजार 17…
रतलाम l जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रतलाम द्वारा बताया गया कि जिले अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आनलाइन पोर्टल URL (https://chyan.mponline.gov.in) के माध्यम से 4 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए जा रहे है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकंडरी (12वीं पास) है। उम्र 18 से 35 वर्ष होना जरूरी है। नियुक्ति के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगें। विभाग के अनुसार सभी ब्लाकों में कार्यकर्ता के 39 और सहायिका के 508 पद रिक्त है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ब्लाक के परियोजना अधिकारी, कार्यालय महिला एवं बाल विकास कार्यालय/जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास…
रतलाम का कॉन्क्लेव कौशल विकास, रोजगार सृजन और उद्योगों का विकास करेगा : केबीनेट मंत्री काश्यप
– रीजन राइज कॉन्क्लेव के संबंध में हुई प्रेस कांफ्रेंस रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में 27 जून को रतलाम में होने वाली रीजनल राइज कॉन्क्लेव के संबंध में विधायक शहर एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कान्फ्रेस में कहा कि रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एंप्लॉयमेंट कॉन्क्लेव रतलाम के विकास की दिशा को बदलने का बहुत बड़ा कदम होगा। इसका नाम राइज रखा गया है, जिसका अर्थ उदय होता है। यह उदय मध्यप्रदेश के साथ रतलाम का भी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जब से पदभार लिया है, उन्होंने उद्योग…
बड़ा झटका : उज्जैन-जावरा नया फोरलेन पड़ा खटाई में, 5017 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का टेंडर हुआ निरस्त
– किसानों की आपत्ती के बाद पहले भूतेड़ा से होटल ज़ोयो तक की सडक़ हुई थी निरस्त, अब पुरा प्रोजेक्ट की अटका जावरा/उज्जैन । सिहस्थ 2028 के पूर्व महाकाल की नगरी उज्जैन को देश के हर बड़े नगर से जोडऩे के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से कनेक्टीविटी बनाने के लिए उज्जैन से जावरा तक ग्रीन फिल्ड एक्सेस कंट्रोल्ड वे (फोरलेन) बनाए जाने की घोषणा जनवरी 24 में मुख्यमंत्री ने की थी। घोषणा के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हुआ, टेंडर भी खुल गए, लेकिन काम शुरु होने से पहले ही…
– जावरा की झाला डिफेंस एकेडमी में पाई थी चयनित जवानों ने ट्रेनिंग जावरा। हाल में सम्पन्न हुई मध्यप्रदेश पुलिस परीक्षा में जावरा और आसपास के अंचल के करीब 28 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ हैं। पुलिस के साथ ही अन्य विभागो में भी विद्यार्थियो ने चयनित होकर अपना व अपने क्षैत्र का नाम रोशन किया हैं। चयनित विद्यार्थियों ने जावरा की झाला डिफेंस एकेडमी से फिजीकल व अन्य ट्रेनिग लेकर भर्ती में सहभागिता की थी। एकेडमी के कोच व संचालक चरणसिंह झाला ने बताया कि पहली बार 28 से ज़्यादा बच्चों का मध्यप्रदेश पुलिस और अन्य विभाग में…
– कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया योग दिवस जावरा। विश्व योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जावरा के कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग प्रशिक्षक उमेश शर्मा ने बच्चों को शंखनाद का अभ्यास करवाया। इंटरनेशनल नेचरोपैथी आर्गेनाइजेशन के आव्हान पर योग शिक्षक उमेश शर्मा ने बच्चों को योग दिवस पर योग का महत्व भी बताया। बच्चों ने इस दौरान सूर्य नमस्कार व अन्य आसन प्राणायाम किए। कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगाचार्य उमेश शर्मा (पूर्व छात्र, पतंजली योगपीठ हरिद्वार…
– कंटेनर से मिली ब्रांडेड 500 पेटी अंग्रेजी शराब, कुल 43 लाख का मश्रुका जप्त – औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बनाया प्रकरण जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले भर में अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा की ट्रैफिक सुबेदार सोनु वाजपेयी ने वाहन चैकिंग के दौरान अवैध शराब से भरा एक कंटेनर पकड़ा। कंटेनर से 500 पेटी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब भरी थी। औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कारवाई…
रीजनल राइज कॉन्क्लेव के संबंध में मंत्री काश्यप ने कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारियों को दिए निर्देश
– मुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में 27 जून को रतलाम में होने वाली रीजनल राइज कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर मंत्री श्री काश्यप ने अधिकारियों की बैठक ली रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में 27 जून को रतलाम में होने वाली रीजनल राइज कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर विधायक शहर एवं कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने आज कलेक्टर एसपी सहित संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। शहर में राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्रीज, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट(राइज) कॉनक्लेव 27 जून को होना प्रस्तावित है। कॉनक्लेव के संबंध में मंत्री श्री काश्यप ने कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित सिंह, एमपीआईडीसी…
बिजली कंपनी के अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश रतलाम । रतलाम में बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बिजली कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर सहित ग्रामीण अंचल में किसी प्रकार से बिजली की व्यवस्था न बिगड़े इस संबंध में उचित व्यवस्था की जाए, जिससे कि आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में बिजली कंपनी के एसी मनोज शर्मा, डीई विनोबा तिवारी उपस्थित रहे। मंत्री काश्यप ने अल्कोहल प्लांट की भूमि पर निर्मित…
