– कंटेनर से मिली ब्रांडेड 500 पेटी अंग्रेजी शराब, कुल 43 लाख का मश्रुका जप्त
– औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बनाया प्रकरण
जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले भर में अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा की ट्रैफिक सुबेदार सोनु वाजपेयी ने वाहन चैकिंग के दौरान अवैध शराब से भरा एक कंटेनर पकड़ा। कंटेनर से 500 पेटी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब भरी थी। औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कारवाई के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में वाहन चैकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली हैं। औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि दिनांक 20 जून को थाना औद्योगिक क्षैत्र ट्रेफिक सुबेदार सोनु वाजपेयी द्वारा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के समीप एक संदिग्ध कंटेनर की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने कंटेनर नंबर एमएच 14 जेएल 9333 से 500 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 43 लाख 20 हजार रुपए जब्त करते हुए। चालक कालूराम पिता मालाराम गोदारा (37) निवासी बेहल भिवानी हरियाणा पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त शराब का कंटेनर चंडीगढ से बड़ोदा गुजरात लेकर जा रहा था।
500 पेटी ब्रांडेड शराब की जप्त –
थाना प्रभारी जोशी ने बताया कि कंटेनर से 200 पेटी बडवाइजर बियर, 100 पेटी रायल चैलेंज शराब, 100 पेटी मैकडावेल शराब, 100 पेटी रायल स्टेज शराब जप्त हैं। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब सहित कंटेनर भी जप्त किया हैं। मामले में थाना प्रभारी वीडी जोशी, टे्रफिक सूबेदार उनि सोनू वाजपेयी, सउनि प्रदीप सिंह तोमर, समरथ वर्मा, आरक्षक कन्हैया, मनीष पाटीदार, दीपराजसिंह, अभिजीतसिंह तोमर व टीम की सराहनीय भूमिका रही।



००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

