– कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया योग दिवस
जावरा। विश्व योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जावरा के कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग प्रशिक्षक उमेश शर्मा ने बच्चों को शंखनाद का अभ्यास करवाया। इंटरनेशनल नेचरोपैथी आर्गेनाइजेशन के आव्हान पर योग शिक्षक उमेश शर्मा ने बच्चों को योग दिवस पर योग का महत्व भी बताया। बच्चों ने इस दौरान सूर्य नमस्कार व अन्य आसन प्राणायाम किए।
कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगाचार्य उमेश शर्मा (पूर्व छात्र, पतंजली योगपीठ हरिद्वार के योग प्रशिक्षक), कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखापाल विजय चपड़ौद ने की। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य शीला सोन दीदी ने करवाया। स्वागत नीता पोखरना, रीना औरा दीदी ने किया। आचार्य महेश पाटीदार द्वारा योग गीत की प्रस्तुति दी गई। भैया-बहनों को योग की जानकारी ममता सोनी दीदी ने दी।
योगाचार्य उमेश शर्मा ने भैया-बहनों को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 से हुई, तब से प्रतिवर्ष 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाता है। आपने योग के महत्व और इससे होने वाले लाभ के बारे में भैया-बहनों को बताया। आपने भैया-बहनों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मैं इसी विद्यालय का छात्र रहा हूं और यहीं से मैंने शिक्षा के साथ संस्कार प्राप्त किए हैं। इन्हीं संस्कारों के कारण आज मैं योग गुरु के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ। हमें अपना आहार, विचार और व्यवहार हमेशा अच्छा रखना चाहिए। यही सबसे बड़ा योग है। योग के बाद आपने शंखनाद के महत्व के बारे में बताते हुए तीन बार भैया-बहनों को शंखनाद के साथ ओम का उच्चारण करवाया। बहनों के द्वारा अद्भुत योग की प्रस्तुति दी गई। संचालन नीलम रैकवार दीदी ने किया। आभार मनीषा गंगवाल दीदी ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

