• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

November 14, 2026

रतलाम रेलवे स्टेशन गोलीकांड का खुलासा : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद पर चलाई थी गोली, साथी सहित गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

November 14, 2026

जावरा के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

November 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, November 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»जावरा में MD ड्रग्स की तस्करी करते 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 90 हजार की MD ड्रग्स और बाइक जब्त
क्राइम न्यूज़

जावरा में MD ड्रग्स की तस्करी करते 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 90 हजार की MD ड्रग्स और बाइक जब्त

EditorBy EditorNovember 4, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– वीपीआई रोड़ स्थित खदान वाली दरगाह के पास पुलिस की दबिश, 09.29 ग्राम MD ड्रग्स और मोटरसाइकिल सहित 1.40 लाख रुपये का मश्रुका जब्त
जावरा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रूष्ठ ड्रग्स की तस्करी के आरोप में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 09.29 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जब्त मश्रुके की कुल कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

खदान वाली दरगाह के पास पुलिस ने दबोचा –
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जावरा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कटारिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने वीआईपी रोड़ स्थित खदान वाली दरगाह के पास, मंशापूर्ण रोड जावरा पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि जावरा शहर के कुछ शहरी इलाकों में एमडी तस्करी और बिक्री के आरोपी पकड़े गए हैं। लेकिन चौपाटी क्षैत्र की वीआईपी रोड़ पर एमडी तस्करी का मामला आना कई सवाल खड़े कर रहा हैं।
90 हजार की रूष्ठ ड्रग्स और बाइक जब्त –
पुलिस ने आरोपी मुस्तफा उर्फ समीर पिता मुन्ना खां, उम्र 21 वर्ष, निवासी गोल्डन साइकिल वाली गली, नीमचौक जावरा, जिला रतलाम के कब्जे से 09.29 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की। इसके साथ ही आरोपी के पास से काले रंग की हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक MP43/ZJ/0324 भी जब्त की गई। पुलिस ने मामले में एमडी और बाईक सहित करीब – 1,40,000 रुपये का मश्रुका जप्त किया हैं। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच शुरू –
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना जावरा शहर में हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब आरोपी से MD ड्रग्स के स्रोत, उसे कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों और नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने के लिए भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पीआर प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कटारिया, उपनिरीक्षक राकेश मेहरा, सहायक उपनिरीक्षक सगीर खान सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।अब बड़े सवालों के जवाब तलाशना जरूरी –
जावरा सहित आसपास के क्षेत्रों में MD ड्रग्स जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों की उपलब्धता चिंता का विषय है। सवाल सिर्फ एक युवक की गिरफ्तारी का नहीं, बल्कि उस सप्लाई चेन का है जो युवाओं तक नशा पहुंचा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि MD ड्रग्स का असली सप्लायर कौन है ? आरोपी तक यह नशीला पदार्थ कहां से पहुंचा और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है? एक गिरफ्तारी से कार्रवाई पूरी नहीं होनी चाहिए, बल्कि नशे के कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को बेनकाब करना जरूरी है।

Post Views: 29
#crimenews #jaora news today #MD Drugs #NDPS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

November 14, 2026

डोडाचूरा तस्कर विवेक पोरवाल की 8.90 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 1900 किलो डोडाचूरा मामले में मिली थी 14 साल की सजा

November 14, 2026

जावरा में मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत, गांव में पसरा मातम

November 14, 2026
Don't Miss
रतलाम

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

By EditorNovember 14, 2026

– गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर फ्रॉड तक की दी जानकारी, ब्रिलियंट एकेडमी में…

रतलाम रेलवे स्टेशन गोलीकांड का खुलासा : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद पर चलाई थी गोली, साथी सहित गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

November 14, 2026

जावरा के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

November 14, 2026

डोडाचूरा तस्कर विवेक पोरवाल की 8.90 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 1900 किलो डोडाचूरा मामले में मिली थी 14 साल की सजा

November 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

November 14, 2026

रतलाम रेलवे स्टेशन गोलीकांड का खुलासा : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद पर चलाई थी गोली, साथी सहित गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

November 14, 2026

जावरा के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

November 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.