• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

November 14, 2026

रतलाम रेलवे स्टेशन गोलीकांड का खुलासा : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद पर चलाई थी गोली, साथी सहित गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

November 14, 2026

जावरा के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

November 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, November 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»गुम मोबाइल अब मिलेंगे! CEIR से जावरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 11 फोन ढूंढकर लौटाए मालिकों को
जावरा

गुम मोबाइल अब मिलेंगे! CEIR से जावरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 11 फोन ढूंढकर लौटाए मालिकों को

EditorBy EditorMarch 1, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 2.5 लाख कीमत के मोबाइल बरामद, थाने में मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
जावरा। जिले में लगातार बढ़ रही मोबाइल गुम होने की घटनाओं के बीच थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए तकनीक की मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register)  पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई कर करीब 2 लाख 50 हजार कीमत के 11 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा गुम मोबाइलों की पतारसी के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। उन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
तकनीक बनी सहारा, CEIR पोर्टल से हुई ट्रैकिंग –
विशेष टीम ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर मोबाइलों के IMEI नंबर के आधार पर तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग की। लगातार निगरानी और साइबर तकनीक के उपयोग से अलग-अलग स्थानों से 10 एंड्रॉइड और 1 आईफोन सहित कुल 11 मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने सभी मोबाइल धारकों को थाना बुलाकर विधिवत पहचान और तस्दीक के बाद उनके फोन वापस सौंपे। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और थाने में खुशी का माहौल बन गया।
इन्है मिले मोबाईल –
पुलिस ने श्रवण पिता बद्रीलाल गायरी निवासी हिंगोरिया धाधु, प्रकाश पिता नन्दराम गायरी निवासी हिंगोरिया धाधु, अंकित पिता दिनेश हरीजन निवासी बरगुण्डापुरा जावरा, नितिन पिता रघुनन्दन दुबे निवासी भीमाखेड़ी, राहुल पिता नन्दराम पाटीदार निवासी बरगड, आदित्य पिता जमनालाल पाटीदार निवासी तालीदाना, अरुण पिता राजेन्द्र कुमावत निवासी बड़ावदा, मोहम्मद शाहीद पिता रईस खान निवासी स्टेशन रोड जावरा, राधेश्याम निवासी बड़ायला चौरासी, इसराइल हुसैन निवासी हसनपालिया, हरीश पिता मांगीलाल निवासी हिंगोरिया धाधु को उनके गुम मोबाईल वापस लोटाए गए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक संजय आंजना तथा आरक्षक कुलदीप पाटीदार (सायबर कार्य) की विशेष भूमिका रही।
क्या है CEIR ?
CEIR भारत सरकार का ऐसा पोर्टल है, जिसमें गुम या चोरी हुए मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज कर उसे ट्रैक और ब्लॉक किया जा सकता है। इससे फोन का दुरुपयोग भी रुकता है और मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। यदि आपका मोबाइल गुम हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर IMEI नंबर CIER  पर रजिस्टर करवाएं, आपका मोबाइल वापस मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

Post Views: 188
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना हादसों का हाईवे! भाई दूज पर 2 मासूमों की मौत, अब पूर्व गृहमंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त

November 13, 2026

जावरा के पानी पर पहरा! दो फीट कम जलस्तर के बीच हो रहा था दोहन, कलेक्टर के एक्शन से हटने लगीं मोटरें

November 13, 2026

जावरा में 6 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, स्कूलों और आंगनवाडियों में बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

November 13, 2026
Don't Miss
रतलाम

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

By EditorNovember 14, 2026

– गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर फ्रॉड तक की दी जानकारी, ब्रिलियंट एकेडमी में…

रतलाम रेलवे स्टेशन गोलीकांड का खुलासा : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद पर चलाई थी गोली, साथी सहित गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

November 14, 2026

जावरा के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

November 14, 2026

डोडाचूरा तस्कर विवेक पोरवाल की 8.90 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 1900 किलो डोडाचूरा मामले में मिली थी 14 साल की सजा

November 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बाल दिवस पर शिवगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

November 14, 2026

रतलाम रेलवे स्टेशन गोलीकांड का खुलासा : प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद पर चलाई थी गोली, साथी सहित गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

November 14, 2026

जावरा के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

November 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.