-विद्यालय प्राचार्य और मैनेजर ने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी
जावरा। त्यौहार वो सार्थक और आनंद दायक होता है, जिसमें स्वयं के साथ आप दुसरों के चेहरों पर खुशी का कारण बनें, इसी कड़ी में शहर के सेंट पॉल कान्वेंट स्कूल और मूणत फाउंडेशन द्वारा शहर की शांतिवन बस्ती और गीता भवन के समीप लगी बस्ती में निर्धनों को वस्त्र दान किए साथ ही स्कूल प्रांगण में महारंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, और अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करना और विद्यार्थियों में सेवा भावना का विकास करना था।
सेंट पॉल की दीवाली दीन बुधओं के साथ मनाने की इस पहल के दौरान सभी ने अपने घरों से साफ-सुथरे और उपयोगी कपड़े दान किए। जिन्हें बाद में चौपाटी स्थित शांति वन बस्ती, गीता भवन बस्ती में विद्यार्थियों द्वारा वस्त्र वितरित करवाए गए। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल दान के महत्व के बारे में जानकारी मिली, बल्कि उन्होंने समाज सेवा के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को भी समझा, साथ ही उन्हें समझ आया कि प्रदान करने में कितनी खुशी प्राप्त होती है। बस्तियों की स्थानीय माता,बहनों और भाईयों ने विद्यालय और विद्यार्थियों का आभार माना और उनकी दीपावली को सुखद बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
ऐसे सेवाभावी काम आगे भी रहेंगे जारी –
विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने इस अभियान की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवाभावी कार्यों को जारी रखने का संकल्प दिलवाया। साथ ही सभी अभिभावकों का भी आभार माना कि उन्होंने विद्यालय की संक्षिप्त सूचना पर इस विशाल आयोजन के लिए अपने पाल्यों को प्रेरित किया। विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था।
रंगोली प्रतियोगिता में 800 विद्यार्थियों ने लिया भाग –
मैनेजर भाविक मूणत ने बताया कि दीपावली के अवसर पर विद्यालय में महारंगोली प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में हुआ, जहाँ विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने अपने रंगोली डिजाइनों में पारंपरिक और आधुनिक थीम का मिश्रण प्रस्तुत किया। कुछ ने दीवाली, राष्ट्रीय एकता, और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर सुंदर रंगोलियां बनाई, जो देखने में अत्यंत आकर्षक रही बल्कि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के प्रति उनके जुड़ाव को भी दर्शाया। प्रतियोगिता में व लगभग 800 विद्यार्थियों ने भाग लेकर इतिहास रचा। विद्यालय प्राचार्य और मैनेजर ने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
०००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
सेंट पॉल स्कूल के बच्चों ने दीनबंधुओं को वस्त वितरण कर मनाई दीवाली, विद्यालय प्रांगण में 800 बच्चों ने बनाई रंगोली
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

