– उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए त्रिमूर्ति हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ने रचा इतिहास, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दमखम
जावरा। नगर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब त्रिमूर्ति हायर सेकेंडरी स्कूल जावरा के होनहार छात्र हितेन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया, पिता सोमेन्द्र सिंह सिसौदिया ने राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-19) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।
उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए हितेन्द्र ने पूरे प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के बीच अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया और न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि पूरे जावरा नगर को गौरवान्वित किया। उनके बेहतरीन खेल, अनुशासन और आत्मविश्वास ने प्रतियोगिता में सबका ध्यान आकर्षित किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हितेन्द्र के परिवार, त्रिमूर्ति हायर सेकेंडरी स्कूल परिवार, बास्केटबॉल संघ जावरा के पदाधिकारी, साथी खिलाड़ी एवं नगरवासियों ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बाड़मेर में दिखाएगा दम –
अब यह होनहार खिलाड़ी 1 जनवरी से राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा, जहां वह देशभर के श्रेष्ठ खिलाडिय़ों के बीच अपना हुनर दिखाएगा। हितेन्द्र की यह सफलता न केवल जावरा के युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि छोटे शहरों से निकलकर भी राष्ट्रीय पहचान बनाई जा सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

