• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!

October 12, 2026

रतलाम में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, हैदराबाद और कर्नाटक से 3 आरोपी गिरफ्तार

October 12, 2026

भाजपा नगर मंडल जावरा ने स्वर्गीय अजय सिंह भाटी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

October 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, October 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज
रतलाम

ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

EditorBy EditorAugust 26, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– तेज आवाज में डीजे बजाने और प्रशासनिक गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 संचालकों पर चालानी कार्रवाई भी
रतलाम। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर रतलाम शहर में निकाले गए जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित ध्वनि संबंधी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ रतलाम पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। तेज ध्वनि में डीजे बजाने और निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर डीजे की ध्वनि और नियमों के पालन की निगरानी की गई। जांच के दौरान कई डीजे संचालक निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे संचालित करते पाए गए, जिन पर कार्रवाई की गई।
8 डीजे जब्त, 2 पर चालानी कार्रवाई –
रतलाम पुलिस द्वारा अब तक 8 डीजे जब्त किए गए हैं, जबकि 2 डीजे संचालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि तेज ध्वनि में डीजे बजाने और प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने के मामलों में कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।
विभिन्न थानों में 10 प्रकरण दर्ज –
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अब तक कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। सभी मामलों में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों और जुलूसों के दौरान ध्वनि प्रदूषण फैलाने या निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सभी आयोजकों और डीजे संचालकों के लिए अनिवार्य है।
पुलिस की अपील –
रतलाम पुलिस ने सभी डीजे संचालकों एवं आयोजकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा और अन्य नियमों का पालन करें तथा धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें।

Post Views: 53
#DJ #Eid milad #jaora news today #Ratlam news today #SP Ratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!

October 12, 2026

रतलाम में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, हैदराबाद और कर्नाटक से 3 आरोपी गिरफ्तार

October 12, 2026

भाजपा नगर मंडल जावरा ने स्वर्गीय अजय सिंह भाटी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

October 11, 2026
Don't Miss
एक्सक्लूसिव

नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!

By EditorOctober 12, 2026

– फाटक क्षेत्र के परेशान दुकानदारों और रहवासियों ने सोमवार शाम शुरू किया उपयोग, अरनियापीथा…

रतलाम में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, हैदराबाद और कर्नाटक से 3 आरोपी गिरफ्तार

October 12, 2026

भाजपा नगर मंडल जावरा ने स्वर्गीय अजय सिंह भाटी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

October 11, 2026

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!

October 12, 2026

रतलाम में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, हैदराबाद और कर्नाटक से 3 आरोपी गिरफ्तार

October 12, 2026

भाजपा नगर मंडल जावरा ने स्वर्गीय अजय सिंह भाटी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

October 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.