• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा प्रीमियर लीग सीजन 5 : रोमांचक फाइनल में हुमेरा किंग बोरदा बनी चैंपियन

May 15, 2026

रतलाम-खाचरौद रोड बनेगा फोरलेन, जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से होगा सीधा कनेक्शन

May 15, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बदले 6 थाना प्रभारी

May 15, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, May 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»विपरित परिस्थितियों से निपटने की शक्ति भी भगवान ही देते है : जया किशोरी
रतलाम

विपरित परिस्थितियों से निपटने की शक्ति भी भगवान ही देते है : जया किशोरी

EditorBy EditorOctober 4, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन प्रहलाद चरित्र और नृसिंह अवकार का किया वर्णन
– दिलीप मकवाना के साथ विभिन्न संस्थाओं ने किया जयाकिशोरी का सम्मान
रतलाम । जीवन में कठिन परिस्थितियां आने पर यह मत सोचना कि भगवान ने ऐसा क्यों किया। भगवान यदि परिस्थिति भेजते है, तो उसका सामना करने की शक्ति भी देते है। हमें उन पर कभी शक नहीं करना चाहिए। उन्होंने जो किया कुछ सोच समझकर किया होगा। उसे समझने का प्रयास करो। भगवान अपने बच्चों को कभी किसी पर निर्भर नहीं होने देना चाहते है। बच्चा जैसे माता-पिता के प्रति विश्वास करता है, वैसे ही आपको भगवान के प्रति विश्वास रखना चाहिए। बच्चों को संस्कार, शिक्षा, धन हर क्षेत्र में इतना काबिल बनाओं कि आप न रहे, तब भी वह अपनी जिंदगी अच्छे से निकाल ले।
यह बात चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को सुप्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने कहा कि अच्छा और बूरा सब हमारे कर्मों से होता है। हमे प्रभु ने जो दिया है, उसके लिए उन्हे धन्यवाद देना चाहिए। सच्चे भक्त को कभी अहंकार नहीं होता है। हमारी आदत उन चीजों को देखने की है, जो हमारे पास नहीं है, लेकिन जो है उस पर जब ध्यान जाएगा उस दिन आपके दुख खत्म हो जाएंगे। हम यहां किरदार निभाने आए है। प्रभु ने हमे किरदार दिए है, उन्हे इतने अच्छे से निभाओ कि वापस जब जाए तो दुनिया कहे पिक्चर सुपरहिट थी। कथा के तीसरे दिन जया किशोरी ने प्रहलाद चरित्र और नृसिंह अवतार का सजीव वर्णन करते हुए कहीं। किया। भगवान के नरसिंह अवतार के प्रसंग पर पूरा पांडाल प्रभु के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व में जड  भरत और अजामिल की कथाओं का वर्णन हुआ। गुरुवार को भगवान राम और श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाएं जाएंगे।


रतलाम की जनता भाग्यशाली है, जिसे ऐसा विधायक मिला –
कथा के आरंभ में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित भागवत कथा से सभी को धर्म लाभ मिल रहा है। श्री काश्यप सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे है। वे हर क्षेत्र में इस तरह के आयोजन करते रहे। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि श्री काश्यप हमेशा रतलाम की जनता को धर्म लाभ देते है। रतलाम की जनता भाग्यशाली है, जिसे ऐसा विधायक मिला।
पौथी पूजन कर किया किशोरी जी का स्वागत –
तीसरे दिन की कथा के आरंभ में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, श्रीमती नीता काश्यप, श्रवण काश्यप ने पौथी पूजन किया। नगर की विभिन्न संस्थाओं श्रीमाली ब्राहम्ण समाज, लघु उद्योग भारती, श्री वाल्मिकी पंचायत शहर पटेल, श्री गंगाधरा कावड़ कलश यात्रा समिति एवं त्रिनेत्र सांस्कृतिक संगम, श्री देवसुर तपगछ चारथुई श्री संघ, राजपुरोहित समाज, गुजराती सेन समाज, गुजराती सेन समाज, पाटीदार समाज, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

Post Views: 182
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम-खाचरौद रोड बनेगा फोरलेन, जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से होगा सीधा कनेक्शन

May 15, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बदले 6 थाना प्रभारी

May 15, 2026

ताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन : 2 क्विंटल डोडाचूरा, 3.48 किलो अफीम और पिस्टल बरामद

May 7, 2026
Don't Miss
खेल

जावरा प्रीमियर लीग सीजन 5 : रोमांचक फाइनल में हुमेरा किंग बोरदा बनी चैंपियन

By EditorMay 15, 2026

– विजेताओं को अतिथियोंने प्रदान की ट्राफी और विजयी राशि का चेक जावरा। अंबेडकर क्रिकेट…

रतलाम-खाचरौद रोड बनेगा फोरलेन, जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से होगा सीधा कनेक्शन

May 15, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बदले 6 थाना प्रभारी

May 15, 2026

जावरा आबकारी विभाग ने घेराबंदी कर पकड़ी 57 बल्क लीटर मदिरा, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

May 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा प्रीमियर लीग सीजन 5 : रोमांचक फाइनल में हुमेरा किंग बोरदा बनी चैंपियन

May 15, 2026

रतलाम-खाचरौद रोड बनेगा फोरलेन, जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से होगा सीधा कनेक्शन

May 15, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बदले 6 थाना प्रभारी

May 15, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.