जावरा। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम में सह प्राध्यापक अर्थशास्त्र के पद पर कार्यरत एवं जावरा निवासी विभागाध्यक्ष डॉ मदनलाल गांगले की सेवा निवृत्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य डॉ आर. के. कटारे ने डॉ गांगले का शाल श्रीफल भेट कर स्वागत करते हुए बिदाई दी। इस अवसर पर कार्यालयीन स्टाफ द्वारा भी सम्मान कर शाल श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया। वहीं विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्ष द्वारा भी सम्मान किया गया। अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिकाओं और छात्राओं द्वारा भी डॉ गांगले को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। डॉ गांगले ने अपने सेवाकाल की शुरुआत 25 अक्टुबर 1985 में शासकीय विक्रम महाविद्यालय खाचरोद जिला उज्जैन से की थी। डॉ गांगले ने अपनी सेवायें शासकीय महाविद्यालय राजपुर, हरसूद, बदनावर, बाजना के साथ ही शासकीय महाविद्यालय कुक्षी में परीक्षा के दौरान अपनी सेवाएं दी है। प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में सेवा के दौरान कभी भी विपरित परिस्थिति में कभी समझोता नहीं किया और हमेशा नियमानुसार कार्य किया। सेवानिवृति पर सभी इष्ट मित्रों ने आपके सुखमय जीवन की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। संचालन डॉ अनामिका सारस्वत ने किया। आभार निलोफर खामोशी ने माना।

