रतलाम। एसपी रतलाम द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे अवैध शराब और मादक पदार्थो के परिवहन और खरीदी बिक्री के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नामली के बाद सैलाना पुलिस ने अवैध शराब पकड़ते हुए एक आरोपी को गिर$फतार किया हैं। सैलाना पुलिस ने रतलाम बांसवाड़ा रोड़ से 12 पेटी देशी शराब की जब्त करते हुए वाहन सहित कुल 9 लाख 21 हजार रुपए से अधिक का मश्रुका जप्त किया हैं।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमितकुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना निरी. सुरेन्द्र सिंह गडरिया के नेतृत्व मे थाना सैलाना से उप निरीक्षक विरसिंह देवडा के हमराह गठीत टीम द्वारा पिपलोदा फन्टा रतलाम बासवाडा रोड पर गश्त एव चेकिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन होने की द्वारा सुचना मिलने पर उनि वरसिंह देवडा गठित टीम द्वारा पिपलोदा फन्टा रतलाम बासवाडा रोड पर नाकाबन्दी कर एक सफेद रंग की बोलेरो बिना नम्बर की गाडी रोककर विधिवत तलाशी ली गई जिससे 12 खाकी रंग की पेटी मे देसी प्लेन शराब मिलने पर आरोपी कार चालक युवराज पिता प्रेम सिंह (21) निवाली भटुनि थाना ओ. क्षे. रतलाम के विरुद्ध अपराध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 पेटी देशी प्लेन शराब किमत 21 हजार 600 तथा बोलेरो वाहन किमती 9 लाख रुपए कुल 9 लाख 21 हजार 600 रुपए का मश्रुका जप्त किया हैं।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
मामले में निरी. सुरेन्द्रसिंह गडरिया थाना प्रभारी पुलिस थाना सैलाना, उनि आनन्द बागवान चौकी प्रभारी धामनोद, उनि विरसिंह देवडा, सायबर सेल से प्र.आर मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आर. विपुल भावसार, राहुल पाटीदार, दिनेश पाटीदार, मनिष खराडी, मुरली कटारा की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

