• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, May 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»कलेक्टर और एस पी ने देखे सीमावर्ती चेक पोस्ट
रतलाम

कलेक्टर और एस पी ने देखे सीमावर्ती चेक पोस्ट

EditorBy EditorOctober 11, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रतलाम। मध्यप्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसको लेकर आचार संहिता भी लागू हो गई। आचार संहिता लागू होते ही पूरे जिले का महकमा काम पर लग गया है। इसी कड़ी मे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा के साथ बुधवार को दोपहर में जिले सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर इंटर स्टेट चेक पोस्ट निरीक्षण किया। बांसवाड़ा जिले से लगी हुई सीमा पर कुंडा, जांबूखादन, गड़ीकटारा कला चेक पोस्ट पहुंचकर निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में की जाने वाली कार्रवाइयों की तैयारी का जायजा लिया।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने चेक पोस्ट निरीक्षण के दौरान आवश्यक अधो संरचना के संबंध में दिशा निर्देशित किया। चेक पोस्ट पर स्टैटिक निगरानी टीम की तैनाती, टीम द्वारा किए जाने वाले कार्य की चेक लिस्ट बनाने तथा अन्य आवश्यक निर्देश दिए। वहां मौजूद एसएसटी दल के सदस्यों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने, प्रत्येक गतिविधि को रजिस्टर में नोट करने, सावधानी के साथ वाहनों की चेकिंग, अनावश्यक रूप से किसी को परेशान नहीं करने के निर्देश दिए।

बांसवाड़ा कलेक्टर एसपी के साथ संयुक्त बैठक′

बाजना में कलेक्टर सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा द्वारा बांसवाड़ा कलेक्टर प्रकाशचंद शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह के साथ बैठक आयोजित कर आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत संयुक्त रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा इंटर स्टेट बाउंड्री पर आपराधिक तत्वों की आवाजाही पर नियंत्रण, अवैध शराब तथा अवैध धन की रोकथाम पर गंभीरता से चर्चा की गई। विधानसभा के निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन हेतु नियमित जानकारियो का आदान-प्रदान तय किया गया। निर्वाचन के दौरान दोनों जिलों के अधिकारी समन्वय के साथ आपसी संपर्क रखेंगे, आवश्यक जानकारी को साझा करेंगे। इस दौरान एसडीएम सैलाना मनीष जैन, एसडीओपी, जनपद सीईओ अल्फिया खान, तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया तथा बांसवाड़ा जिले के थाना स्तर के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

सीएसपी ने दीन दयाल नगर थाना क्षेत्र में किया पैदल मार्च

विधानसभा निर्वाचन 2023 के चलते कहीं कोई कोई माहौल न बिगड़ जाए इसकी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की है। गुंडा तत्व और असामाजिक तत्वों जैसी घटना करने वाले लोगों के दिलों में खौफ बैठने के लिए सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे दीन दयाल नगर थाना क्षेत्र की सड़क पर उतरे। मंगलवार की देर शाम सीएसपी सहित थाना प्रभारी दीनदयाल नगर और थाने के स्टाफ के साथ बाजना बस स्टैंड, टाटा नगर, दीनदयाल नगर, धीरज शाह नगर, सैनिक कॉलोनी, बुद्धेश्वर रोड, ईश्वर नगर, गोपाल गोशाला कॉलोनी, सांगोद रोड, कलीमी कॉलोनी का पैदल भ्रमण किया। साथ ही आम जनों से भी चर्चा की।

Post Views: 182
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

ताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन : 2 क्विंटल डोडाचूरा, 3.48 किलो अफीम और पिस्टल बरामद

May 7, 2026

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने के विरोध में AAP का 6 मई को रतलाम में प्रदर्शन

May 5, 2026

ऑपरेशन मुस्कान में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : अप्रैल में 64 बच्चे सुरक्षित बरामद, 19 माह में 830 को परिजनों से मिलाया

May 3, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

By EditorMay 13, 2026

– वाणिज्य संकाय में पाया जिले में पहला स्थान जावरा। अगर मेहनत सच्ची हो, लगन…

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026

JPL सीजन 5 फाइनल : हुमेरा किंग्स और SR टाइटन्स आमने-सामने, जावरा में क्रिकेट का महामुकाबला

May 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.