– रतलाम जिला मुख्यालय पर 14 अगस्त को विरोध करेगी कांग्रेस
– मंत्री की जगह जिला कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण की मांग
रतलाम। मध्यप्रदेश शासन द्वारा रतलाम जिला मुख्यालय स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए मध्यप्रदेश सरकार के केबीनेट मंत्री विजय शाह का चयन किया गया हैं। जिसका विरोध रतलाम ग्रामीण व शहर कांग्रेस कमेटी कर रही हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना हैं कि सेना का अपमान करने वाले मंत्री के हाथों ध्वजारोहण करवाना, सीधे सीधे राष्ट्र ध्वज का अपमान हैं। जिसको लेकर कांग्रेस आगामी 14 अगस्त को विरोध दर्ज करते हुए ज्ञापन सौंपेगी।
कांग्रेस नेता राजेश भरावा और रतलाम शहर व ग्रामीण कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि सेना का अपमान करने वाले मंत्री विजय शाह के हाथों में ध्वजारोहण राष्ट्र ध्वज का अपमान हैं। कांग्रेस संगठन ने इसका विरोध करते हुए मांग की हैं कि जिला मुख्यालय पर मंत्री विजय शाह के स्थान पर कलेक्टर के द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाए। इसके लिए 14 अगस्त को दोपहर 1 बजे ज्ञापन देगी। कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई और समस्त जनप्रतिनिधि इस मांग का समर्थन करते हुए रतलाम उपस्थित रहे ओर राष्ट्र ध्वज का सम्मान सुनिश्चित करें।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

