– रतलाम के इतिहास में पहली बार निकली भव्य और विराट कलश यात्रा
– ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा रही बनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र
– केसरिया साड़ी पहन हजारों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलश
– अब सात दिन कथावाचक सुश्री जयाकिशोरी के मुखारविन्द से बहेगी धर्म की गंगा
रतलाम। चेतन काश्यप फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ ने कथा के पहले ही दिन रत्नपुरी को भगवामय कर दिया। केसरिया साड़ी पहन हजारों की संख्याएं में महिलाऐं अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर सड़कों पर निकली तो पुरे रतलाम शहर की सड़कों पर धर्म की बहने लगी, इधर ड्रोन से पुष्पवर्षा रतलाम वासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। अब अगले सात दिन प्रसिद्ध कथावाचन जयाकिशोरी के मुखारविंद से रतलाम शहर में धर्म की गंगा बहेगी। कथा के पहले दिन रतलाम के इतिहास की सबसे भव्य कलश यात्रा निकली।
चेतन काश्यप फाउंडेशन द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन सोमवार को सुबह जैन स्कूल से फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कलश पूजा कर ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ किया। विधायक काश्यप ने सिर पर भागवत पौथी धारण कर समिति सदस्य मोहनलाल भट्ट को प्रदान की। जिसे लेकर भट्ट सपत्नीक भागवत पौथी एवं कलश के साथ रथ में सवार हुए। इसके बाद विधायक काश्यप ने बाजना बस स्टैंड से भगवा ध्वज दिखाकर कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।
इन मार्गो से गुजरी कलश यात्रा –
जैन स्कूल बाजना बस स्टेण्ड से प्रारंभ हुई कलश यात्रा चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से होते हुए अंबेडकर ग्राउंड स्थित कथा स्थल पर पहुंची। क लश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह मंचों से विभिन्न धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा में आगे-आगे गजराज, ऊंट एवं घुडसवार हाथों में धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे। इसके पीछे ढोल वाहिनी, बैंड, डीजे सहित रथ में सवार होकर राधा-कृष्ण जी के प्रतीक भी शामिल हुए। कलश यात्रा के पूरे मार्ग में ड्रोन द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई।
गुजरात के विधायक सहित कई नेताओं ने किया स्वागत –
रतलाम की सड़कों पर से गुजरी कलश यात्रा का स्वागत फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी, वडोदरा विधायक केयूर भाई, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, आयोजन समिति सदस्य कन्हैयालाल मौर्य,गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास,सिद्धार्थ काश्यप आदि के साथ कई लोगों ने किया। भागवत कथा के पहले की दिन पुरा रतलाम शहर धर्ममय हो गया।

