– भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ सह शिक्षा ने किया आयोजन
– कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन और बचपन बचाओं आंदोलन के साथ मिलकर निकाली रैली
जावरा। बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दुनिया के सर्वोच्च समान्न नोबेल सम्मान प्राप्त विश्व प्रख्यात बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के आव्हान पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन व बचपन बचाओं आंदोलन के साथ मिलकर भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ सह शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना जावरा रतलाम की महिला प्रेरक राजलक्ष्मी चन्द्रावत द्वारा रतलाम मंदसौर संयोजक बबीता सिंह तौमर के सानिध्य में रतलाम जिले के 9 गावों की आंगनवाड़ी केन्द्र, हायर सेकेण्डरली स्कूल, आदिवासी बस्तियों में बाल विवाह रोकथाम हेतु कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अंचलों की कई सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर बाल विवाह के विरुद्ध एक दिया अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 800 महिलाओं एवं बालक बालिकाओं ने उत्साह पूर्ण भाग लेकर प्रण लिया कि हम बाल विवाह न करेंगे और न ही किसी को करने देंगें।

नारे लगाकर निकाली रैली –
प्रेरक राजलक्ष्मी चन्द्रावत ने बताया कि अंचलों की संस्थाओं के साथ मिलकर सभी साथियों ने गांव गांव में पहुंचकर बाल विवाह रोकने हेतु शपथ दिलाई तथा नारों के साथ गांवों में रैलियां भी निकालकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया। संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु प्रयासरत रहने की शपथ ली ।


