• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जावरा पहुंचे, विधायक राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल

November 19, 2026

जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा. की 150वीं जयंती पर मेवाड़ महाराणा लक्ष्यराज सिंह को मिलेगा राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026

November 19, 2026

जावरा की नेहल खान ने जीता गोल्ड मेडल, उज्जैन संभाग की एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता

November 19, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, November 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»रतलाम कलेक्टर बड़ा एक्शन: 8% स्क्रीनिंग पर डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजने की तैयारी, 4 ANM का वेतन कटेगा
रतलाम

रतलाम कलेक्टर बड़ा एक्शन: 8% स्क्रीनिंग पर डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजने की तैयारी, 4 ANM का वेतन कटेगा

EditorBy EditorNovember 19, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सैलाना-बाजना के CDPO को नोटिस जारी करने के निर्देश; सुपरवाइजरों पर भी होगी वेतन कटौती की कार्रवाई 
रतलाम। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सख्त रुख अपनाया है। स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विभागीय कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए, जिसका असर धरातल पर दिखाई दे। उन्होंने कहा कि छुप-छुपकर की जाने वाली कार्रवाई का कोई मतलब नहीं है। कार्रवाई का दिखना भी जरूरी है। पिछले माह दिए गए निर्देशों के पालन में सीएमएचओ द्वारा की गई कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि कार्रवाई का प्रभाव और परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।8 प्रतिशत स्क्रीनिंग पर भड़के कलेक्टर, डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजने की तैयारी –
रतलाम शहर में गैर संचारी रोग (NCD) के अंतर्गत ब्लड प्रेशर, मधुमेह एवं कैंसर की स्क्रीनिंग मात्र 8 प्रतिशत किए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि स्क्रीनिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को आलोट एवं बाजना क्षेत्र में पदस्थ करने का प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कुछ डॉक्टर शहर में पदस्थ रहकर अपना मूल कार्य नहीं कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं देने वाले और शहर में पदस्थ होने के इच्छुक डॉक्टरों को शहर में पदस्थ करने के संबंध में भी प्रस्ताव तैयार किया जाए।#ऑनलाइन एंट्री नहीं करने वाले CHO पर होगी कार्रवाई –
कलेक्टर ने टीकाकरण सहित स्वास्थ्य विभाग की सभी गतिविधियों की ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत किए जा रहे प्रत्येक कार्य का उचित रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज होना चाहिए। ऑनलाइन एंट्री नहीं करने वाले कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
कम मिजल्स-रूबेला टीकाकरण पर चार ANM का 15-15 दिन का वेतन कटेगा –
मिजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान की समीक्षा के दौरान कम उपलब्धि पाए जाने पर कलेक्टर ने चार एएनएम के विरुद्ध वेतन कटौती की कार्रवाई के निर्देश दिए। इनमें अनिता खैरात, गीता मकवाना, सुनीता शक्तावत एवं भगवती पडियार शामिल हैं। चारों का 15-15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
कुपोषित बच्चों के उपचार में लापरवाही, सैलाना और बाजना के CDPO को नोटिस – 
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों के उपचार एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए अपेक्षित कार्य नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सैलाना एवं बाजना के बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग अपने मूल दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करे। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती करवाया जाए तथा उनके पोषण स्तर में सुधार सुनिश्चित किया जाए।
सुपरवाइजर अनीता धौलपुरिया का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश –
बैठक में शहर सुपरवाइजर अनीता धौलपुरिया का 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा शांता वर्मा एवं सुशीला मेड़ा के विरुद्ध भी वेतन कटौती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद –
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली जैन, मेडिकल कॉलेज के डीन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views: 10
#collector ratlam #Health news #Ratlam news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

मनमाने स्पीड ब्रेकरों पर कलेक्टर की सख्ती, सुप्रीम कोर्ट और IRC के मानकों से ही होगा निर्माण

November 19, 2026

किसानों की समस्याओं पर कृषि समिति सख्त, मांगी लाभार्थियों की सूची

November 19, 2026

WhatsApp ग्रुप में धमकीपूर्ण संदेश भेजना पड़ा भारी! कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कर्मचारी पुष्पेन्द्र बॉस को किया सस्पेंड

November 17, 2026
Don't Miss
जावरा

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जावरा पहुंचे, विधायक राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल

By EditorNovember 19, 2026

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जावरा पहुंचे, विधायक राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में…

जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा. की 150वीं जयंती पर मेवाड़ महाराणा लक्ष्यराज सिंह को मिलेगा राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026

November 19, 2026

जावरा की नेहल खान ने जीता गोल्ड मेडल, उज्जैन संभाग की एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता

November 19, 2026

रतलाम कलेक्टर बड़ा एक्शन: 8% स्क्रीनिंग पर डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजने की तैयारी, 4 ANM का वेतन कटेगा

November 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जावरा पहुंचे, विधायक राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल

November 19, 2026

जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा. की 150वीं जयंती पर मेवाड़ महाराणा लक्ष्यराज सिंह को मिलेगा राजस्थान गौरव रत्न सम्मान-2026

November 19, 2026

जावरा की नेहल खान ने जीता गोल्ड मेडल, उज्जैन संभाग की एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता

November 19, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.