जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड पर विश्व जल दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा विद्र्याियों से जल के अप व्यय को रोकने तथा अन्य लोगों को भी जल के महत्व के बारे में जागरूक करने की बात कही। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पशु-पक्षियों के लिए सकोरे भेंट किए गए। इस दौरान विद्यााा र्थयों को जल बचाने की शपथ दिलाते हुए ग्रीष् मकालीन समय में अपने-अपने घरों के बाहर पशुओं के लिए होद तथा पक्षियों के लिए दाना एवं पानी के लिए संकोरे भरकर रखने की बात कही।




