• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा शुगर मिल की भूमि पर बने बहु उत्पाद औद्योगिक क्षैत्र और एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा को लेकर सदन में विधायक डॉ पाण्डेय ने उठाई आवाज
जावरा

जावरा शुगर मिल की भूमि पर बने बहु उत्पाद औद्योगिक क्षैत्र और एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा को लेकर सदन में विधायक डॉ पाण्डेय ने उठाई आवाज

EditorBy EditorDecember 17, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 25 करोड़ से अधिक की बनाई पॉलिटेक्निक कालेज रिडेंसिफिकेशन योजना
– विधायक डॉ. पांडेय ने उद्योग, गृह व मादक पदार्थों के मामले विधानसभा में उठाये
जावरा। शहर के शुगरमिल परिसर में बने बहु उत्पाद औद्योगिक क्षैत्र की अंधोसंरचना के साथ ही दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस पर आए दिन हो रहे पथराव के चलते एक्सप्रेस वे सुरक्षा प्रदान करने के साथ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए नवीन आवास के साथ शिक्षा के क्षैत्र में जावरा के पॉलेटिक्निक कॉलेज की रिडेंसिफिकेशन योजना के साथ ही गृह तथा मादक पदार्थो को लेकर जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने कई सवाल उठाए, जिस पर मुख्यमंंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ ही संबंधित विभागों के मंत्रियों ने सवालों के जवाब दिए।
25 करोड़ से अधिक की बनाई योजना –
पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा के रिडेंसिफिकेशन की कार्य योजना लगभग 25 करोड़ से अधिक की बनाई गई है, जिसे राज्य स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के जावरा के गोविंदराम तोदी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के रिडेंसिफिकेशन योजना के प्रश्न के जवाब में कही। विधायक डॉ. पांडेय ने कार्ययोजना की स्वीकृति की बात उठाई ताकि महाविद्यालय का लाभ छात्र छात्राओं को मिल सके। जिस पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में 21.816 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। परिसर का पूर्ण सीमांकन नही हुआ है। जिला कलेक्टर द्वारा रिडेंसिफिकेशन कार्ययोजना को प्रस्तावित किया गया है। लगभग 25 करोड़ 31 लाख रु. की इस कार्ययोजना में महाविद्यालय के शिक्षण, स्टॉफ, भवनों के अलावा छात्रावास, राजस्व विभाग के स्टाफ क्वाटर्स के कार्यो को सम्मिलित किया गया है। कार्ययोजना को राज्य स्तरीय समिति को अनुमोदन के लिए भेजा गया है, अनुमोदन स्वीकृति के बाद ही कार्य प्रारंभ होगा।
बहु उत्पाद औद्योगिक क्षैत्र को लेकर भी उठाए सवाल –
विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने बहु उत्पाद औद्योगिक क्षेत्र की अधोसंरचना के कार्यो के संबंध में किए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बहु उत्पाद औद्योगिक क्षेत्र जावरा की कार्ययोजना में विद्युत कार्य एवं जल आपूर्ति के कार्यो की स्वीकृति के कारण विलम्ब हुआ है जिसके लिए कार्यवाही की जा रही है। इस औद्योगिक क्षेत्र में 300 वृक्षों को ट्रांसप्लांट की अनुमति दी गई थी, जिसमे से 69 वृक्षों को औद्योगिक क्षेत्र में ही ट्रांसप्लांट किया गया है, शेष जलाऊ लकड़ी को स्थानीय श्मशान गृह में सौपीं गई है।
पांच सालों में नहीं आया अवैध डोडाचुरा –
डॉ. पांडेय ने रतलाम, मन्दसौर व नीमच जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में किये प्रश्न पर वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम, मन्दसौर व नीमच तीनो जिलों में विगत पांच वर्षों में अवैध डोडाचूरा का मामला नही आया जबकि अवैध शराब के 9605 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमे रतलाम में 3037, मन्दसौर में 3510 व नीमच में 3058 प्रकरण दर्ज किए जाकर कार्यवाही की गई। आपने बताया कि डोडाचूरा के वर्ष 2016 से लायसेंस जारी नही हुए है, इसलिए इसका संग्रहण नही किया जा रहा।
एक्सप्रेस वे सुरक्षा के लिए बनेगी पुलिस चोकी –
विधायक डॉ. पांडेय ने जिले में पुलिस विभाग के नवीन थानों, चौकियों व पुलिस आवासों की स्वीकृति के प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास के लिए 35 से अधिक स्थानों का चयन कर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वही जावरा विधानसभा क्षेत्र में नवीन पुलिस थानों व चौकियों के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इसके अलावा सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 8 लेन नेशनल हाईवे पर ग्राम रफुखेड़ी, उपलई, ईसरथुनी, हाड़ाखो में हाईवे चौकी शुरू करने के भी प्रस्ताव तैयार किये गए है, जिनकी कार्यवाही की जा रही है।

Post Views: 480
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

सेवा संकल्प शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, सैकड़ों मरीजों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

June 25, 2026
Don't Miss
जावरा

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

By EditorJune 26, 2026

– 98.4 अंक व फाइव स्टार रैंक के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान, मध्य…

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026

सेवा संकल्प शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, सैकड़ों मरीजों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

June 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.