जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा पांचवी आठवीं दसवीं और बारहवीं में सर्वाधिक अंक से उत्तीर्ण हुए भैया बहनों को विद्या भारती मालवा उज्जैन विभाग के विभाग समन्वयक महेंद्र भगत ने सम्मानित किया। विवेक भारती शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत चतर, सचिव तन्मय सोनी, प्रधानाचार्य शीला सोन, प्राचार्य रेणु बाला शर्मा ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राधेश्याम पोरवाल, शीतल चोरडिय़ा, लोकेश शर्मा, कानसिंह चौहान, अनिल पांवेचा, सुरेश मेहता, डॉ विद्या तिवारी उपस्थित रहे। समस्त आचार्य परिवार अभिभावक उपस्थित रहे। कक्षा 12 वीं की बहन भाग्यश्री पांचाल, दिव्यांशी त्रिवेदी, खुशी पाटीदार ने सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्त किया तथा कक्षा दसवीं भैया श्लोक सागित्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन शनि जैन ने किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

