• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बच्चों को दिलाया संस्कारों का संकल्प

August 8, 2026

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, August 8
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»राजनीति के ‘संत’ डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जावरा में गो-सेवा कर किया स्मरण
जावरा

राजनीति के ‘संत’ डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जावरा में गो-सेवा कर किया स्मरण

EditorBy EditorMay 19, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। मध्यप्रदेश की राजनीति में अपनी सादगी, जनसेवा और बेदाग छवि से पहचान बनाने वाले स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की पुण्यतिथि पर जावरा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नगर मंडल द्वारा गोपाल इफ्तेखार गौशाला में गो-सेवा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।
मध्यप्रदेश की राजनीति में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो केवल पदों से नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व और जनविश्वास से इतिहास रचते हैं। स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय ऐसा ही एक नाम थे। मंदसौर संसदीय क्षेत्र से आठ बार सांसद और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे पांडेय ने 1962 के जावरा विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. कैलाश नाथ काटजू को पराजित कर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
गोसेवा कर मनाई पूण्यतिथि –
उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल जावरा द्वारा गोपाल इफ्तेखार गौशाला में गो-सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष अभय कोठारी ने कहा कि डॉ. पांडेय को केवल उनके राजनीतिक जीवन से नहीं, बल्कि उनके अंतिम दिनों और मानवीय व्यवहार से समझना चाहिए। वे अंत तक जमीन और रिश्तों से जुड़े रहे। जनसंघ के पूर्व नगर अध्यक्ष दीनदयाल मेहता ने कहा कि डॉ. पांडेय की राजनीति में संघर्ष था, लेकिन व्यवहार में हमेशा विनम्रता रही। उन्होंने कहा कि आठ बार सांसद बनने के बावजूद उनका जीवन अत्यंत सरल रहा और जनता उन्हें नेता से अधिक अपना प्रतिनिधि मानती थी। भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि डॉ. पांडेय ने हजारों कार्यकर्ताओं को गढऩे का काम किया। उन्होंने राजनीति में सादगी और शुचिता की मिसाल कायम की, जो आज भी प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गौमाता को चारा खिलाकर सेवा कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री महेश सोनी ने किया तथा आभार नगर महामंत्री अनिल धारीवाल ने व्यक्त किया।
सुजापुर स्थित प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण –
मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि गो सेवा के पश्चात सभी कार्यकर्ता ग्राम सूजापुर पहाड़ी स्थित डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, जिला महामंत्री महेश सोनी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री अनिल धारीवाल, मनीष ऊटवाल, दीनदयाल मेहता, प्रकाश खंडेलवाल, अभय कोठारी, अशोक आंटिया, नंदकिशोर महावर, प्रमिला धारीवाल, संतोष शर्मा, वीरेन्द्रसिंह चौहान, राजेश धाकड़, सत्यनारायण पांचाल, मुकेश प्रजापत, शिखर धारीवाल, सुरेश चोरडिया, पंकज कांठेड,अजय सकलेचा, अनिल मोदी,सोनू यादव,मोतीलाल यदुवंशी, मनोहर पांचाल,सुरेश पोरवाल, प्रमोद पुरोहित, अजयसिंह भाटी, अब्बास बोहरा, रजत सोनी, शीवेन्द्र माथुर, अनिल त्रिवेदी, दशरथ कसानिया, इफ्तेखार पठान, अफाक अहमद, रुस्तम शाह,संजय रुनवाल, इरफान खान, अतुल त्रिवेदी, शरीफ कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

Post Views: 78
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बच्चों को दिलाया संस्कारों का संकल्प

August 8, 2026

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026
Don't Miss
जावरा

सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बच्चों को दिलाया संस्कारों का संकल्प

By EditorAugust 8, 2026

– कश्मीरी गली स्थित विद्यालय में हुआ आयोजन जावरा। कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर…

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026

एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : पिपलोदा पुलिस ने 15 ग्राम एमडी के साथ युवक को दबोचा

August 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बच्चों को दिलाया संस्कारों का संकल्प

August 8, 2026

जावरा की माइलस्टोन अकैडमी का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्र NEET और 2 छात्र JEE में चयनित

August 7, 2026

जावरा SDM कार्यालय पहुंचे रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का किया निरीक्षण

August 7, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.