जावरा। लायंस इंटरनेशनल व लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के निर्देशानुसार मनाए जा रहें सेवा सप्ताह के अन्तर्गत लायंस क्लब जावरा, लायंस क्लब जावरा एक्टिव व लायंस क्लब जावरा ओजस द्वारा लायंस नेत्र चिकित्सालय जावरा में नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों का परीक्षण करते हुए इस दौरान 84 नेत्र ऑपरेशन सम्पन्न किए गए, नेत्र ऑपरेशन हुए नेत्र रोगियों को दवाई व चश्मा वितरण रेडक्रास सोसायटी वॉइस चेयरमेन प्रदीप दसेड़ा व युवा व्यवसायी दिनेश सेठिया के आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए लायंस नेत्र चिकित्सालय चेयरमेन अनिल धारीवाल नें कहाँ की इस सत्र में लायंस अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में लायंस नेत्र चिकित्सालय द्वारा 3 माह में 2125 नेत्र ऑपरेशन सम्पन्न किए जा चुके है, लायंस क्लब सचिव यश जैन(एडवोकेट) नें नेत्रदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथि प्रदीप दसेड़ा व दिनेश सेठिया नें भी सम्बोधित किया। इस मोके पर रीजन चेयरपर्सन अरुण संघवी, डॉ. सुरेश मेहता, रमेश मेहता, विजय पामेचा, पवन मोदी, डॉ. श्याम पाटीदार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्वांध्यक्ष सजी वर्गीस ने किया आभार मनीष कोचर ने माना। जानकारी सेवा सप्ताह चेयरमेन पंकज कांठेड नें प्रदान की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
सेवा सप्ताह के तहत 84 नैत्र ऑपरेशन कर, बांटे नि:शुल्क दवाई और चश्मे
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

