– विद्यालय के 210 विद्यार्थियों ने किया भ्रमण
जावरा। सूरज की तीक्ष्ण तपन में एक लंबे अंतराल के उपरांत जब पथिक को एक सघन वृक्ष के नीचे सुकून की छांव मिलती है तो वह अपने भविष्य के पथ पर दोगुने जोश और उत्साह से आगे बढ़ता है। ठीक ऐसे ही जब विद्यार्थियों को सतत विद्यार्जन के मध्य एक अंतराल मिलता है तो वे भी आगामी लक्ष्यों के प्रति सहजता और सजगता से आगे बडऩे के लिए तैयार हो जाते है। स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल ने इसी परिपाटी को अमल में लाते हुए कक्षा 3 से कक्षा 7 के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक और शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया।
जिसके अंतर्गत करीब 210 विद्यार्थी इंदौर स्थित द ग्रैंड माचल के एक दिन के प्रवास पर गए। वंहा विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति, स्वावलंबन और भाईचारा जैसी अदभुत शब्दों को आत्मसात करेंगे। संस्था के प्राचार्य श्री देवेन्द्र मूणत ने बताया कि करीब 210 विद्यार्थियों के साथ उनके मार्गदर्शन के लिए 15 शिक्षक शिक्षिकाओं को इस भ्रमण में भेजा गया। उन्होंने प्रात: 6.15 बजे सभी बच्चों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया। संस्था के मैनेजर श्री भाविक मूणत ने बताया कि हम प्रतिवर्ष इस प्रकार के आयोजन करते रहते है, जिससे विद्यार्थी पुन: ऊर्जावान हो जाए और एक बार फिर अपने अध्ययन की और उन्मुख हो जाए।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

