जावरा। सिविल हॉस्पिटल जावरा में स्थित न्यू मैटरनिटी विंग में आज एसडीएम त्रिलोचन गौड़ ने बर्थ वेटिंग रूम का फीता काट कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रभारी सिविल हॉस्पिटल डा दीपक पालडिय़ा, तहसीलदार संदीप इवने, डा अरुण गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार दवे, कैलाश पवार, गोपाल राठौर, श्वेता सिंह, विजयलक्ष्मी पवार,भारत सिंह, भरत बिडवान, रामनिवास पाटीदार, खुशबू ठाकुर, राकेश चावरे आदि उपस्थित थे। डा दीपक पालडिय़ा ने बताया कि बर्थ वेटिंग रूम शासन की अनूठी पहल है, इसके बनने से गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी के पहले भर्ती किया जाएगा। अक्सर बीपी, टीबी, हाई रिस्क आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित प्रसूताओ को प्रसव पीड़ा होने के बाद ही परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचते थे। ऐसे में जच्चा, बच्चा दोनों को ही खतरा रहता था।
कई बार देर हो जाने पर एंबुलेंस में ही डिलेवरी हो जाती थी। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शासन ने इस सेवा को शुरू किया हैं। बर्थ वेटिंग रूम में प्रसूता के साथ एक अटेंडर को रहने की अनुमति होंगी, खाने, पीने की व्यवस्था अस्पताल द्वारा ही होंगी, गर्भवती महिला की रोजाना डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ द्वारा सभी जरूरी जांच, देखभाल की जायेंगी, जरूरी दवाइया के साथ बेहतर वेंटिलेशन के साथ एसी, टीवी, वार्मर उपलब्ध कराया जाएगा। स्वच्छता पखवाडे के अंतर्गत अस्पताल के सफाई मित्रो का सम्मान अतिथियों ने द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत स्वास्थ कर्मियो ने किया। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

