जावरा। दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर हर घर में उजियारी हो, खुशियां हो इसी भावना को मन में रखते हुए शहर के संजीवनी फाउंडेशन और लायंस क्लब एक्टिव ने शहर की निर्धन बस्तियों में घर घर पहुंचकर दीपोत्सव हेतु दीप, मिठाई और फल वितरित किए।
संजीवनी फाउंडेशन के संस्थापक यश जैन (एडवोकेट) ने बताया कि धर्म की दृष्टि से दीपावली के त्यौहार का ऐतिहासिक महत्व है दिवाली भगवान राम, रावण पर विजय पाकर अयोध्या लोटे तब उनके आगमन पर अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था, तब ये भारतवर्ष से यह पर्व मनाया जा रहा हैं। दीपोत्सव का यह त्यौहार और भी कई कारणों से मनाया जाता हैं। लेकिन इसके मूल में यह बुराई पर अच्छाई की जीत और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतिनिधित्व करता है।
फाउंडेशन पदाधिकारियों और लायंस क्लब पदाधिकारियों ने शहरवासियों को दीपोत्सव की बधाई देते हुए लोकल फॉर वोकल का आव्हान किया। ताकि हर परिवार खुशियों के साथ त्यौहार बना सके और शहर का पैसा शहर मे ही रहे। ताकि शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। सेवा के इस कार्य में संजीवनी फाउंडेशन के पुनीत जैन, वैभव रांका, दिव्य छाजेड़, वैभव चोपड़ा, दिनेश वर्मा के साथ लायंस क्लब एक्टिव के सचिव डॉ श्याम पाटीदार उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

