जावरा। शहर के भीमाखेड़ी चौराहे पर सोमवार की शाम को एक बाईक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक घायल हो गए। हालाकि चोंट इतनी अधिक नहीं लगी, हादसे में तीन युवक के अधिक चोंट आई, जबकि दो को हल्की फुल्की चोंट लगी है, तीनों युवकों को फोरलेन स्थित निजी चिकित्सालय पर उपचार हेतु भेजा गया।
मिली जानकारी अनुसार राजा पिता इस्माईल अपने दो दोस्तों शहीद पिता सलीम व एक अन्य के साथ जावरा हुसैन टैकरी दर्शन करने रतलाम से मोटर साईकल पर आए थे, दर्शन के बाद वे पुन: रतलाम लोट रहे थे, कि भीमाखेड़ी चौराहे पर अचानक उन्है किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीनो युवक बाईक सहित नीचे गिर गए और घायल हो गए। घायलों को तत्काल फोरलेन स्थित निजी चिकित्सालय पर उपचार हेतु भेजा गया। हादसे में राजा को अधिक चोंट लगी है, वहीं शाहिद को हल्की खरोच आई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

