– राज्य स्तरीय प्रदर्शनी आगामी 11 व 12 जुलाई को भोपाल में आयोजित होगी
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड में कक्षा दसवीं के छात्र का दो दिवसीय राज्य स्तरीय इंस्पायर माणक अवार्ड प्रदर्शनी में चयन हुआ है। छात्र दुर्गेश पाटीदार राज्य स्तरीय इंस्पायर माणक अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में जो की जेके हॉस्पिटल ऑडिटोरियम कोलार रोड भोपाल में आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेगा। उल्लेखनीय है कि जावरा विकासखंड से एकमात्र छात्र दुर्गेश का चयन इस प्रदर्शनी हेतु हुआ है। उक्त राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 11 एवं 12 जुलाई को भोपाल में होगी। इस उपलब्धि पर छात्र दुर्गेश का विद्यालय में स्वागत-सम्मान विद्यालय प्राचार्य रेनु बाला शर्मा, शिक्षाविद् अशोक पोरवाल सहित विद्यालय के आचार्य एवं छात्र-छात्राओं ने करते हुए राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही छात्र दुर्गेश के साथ मार्गदर्शी शिक्षक के रूप में विद्यालय के आचार्य हेमंत जोशी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

