जावरा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शुक्रवार की शाम को नगरी में सभा के पश्चात सैलाना के लिए जावरा होकर गुजरे, इस दौरान बस स्टेण्ड के बाहर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में पूर्व सीएम का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सीएम के साथ विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
चौराहे पर पूर्व सीएम चौहान को मंडल अध्यक्ष शर्मा सहित महामंत्री अनिल धारीवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह जादौन, भाजपा नेता डॉ दिलीप शाकल्य, नंदकिशोर महावर, सोनु यादव, रजत सोनी, सुमन मेहता, सैय्यद अमजद अली, अकरम कबाड़ी, मनोहर पांचाल आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे।