– थाना कालूखेड़ा ने नाबालिक बालक के विरूद्ध दर्ज किया प्रकरण
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान के तहत कालूखेड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी की तस्करी करते हुए एक नाबालिक बालक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 80 ग्राम एमडी जप्त कर नाबालिग को अभिरक्षा में लिया हैं।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं क्रय विक्रय करने वाले के विरुद्ध जारी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मागर्दशन मे थाना प्रभारी कालुखेडा निरीक्षक आनंद सिंह आजाद ने अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर रेल्वे अन्डरब्रिज लसुडियानाथी थाना कालुखेड़ा जिला रतलाम से एक विधि विरुद्ध बालक को मय एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरा मादक पदार्थ एमडी ड्रस कुल वजन 80 ग्राम किमती 8 लाख रूपये मिला। जिसकी पहचान व तोल की कार्यवाही उपरान्त विधि विरूद्ध बालक से मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स कुल वजन, 80 ग्राम किमती 8 लाख रूपये का जप्त किया गया। विधिविरूद्ध बालक के विरुद्ध थाना कालुखेडा पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विधि विरूद्ध बालक से जप्त मादक पदार्थ के स्त्रोत के बारे मे पुछताछ जारी है। विधिविरूद्ध बालक को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
नाबालिक तस्कर से पुलिस ने पकड़ी 8 लाख की 80 ग्राम एमडी ड्रग्स, नाबालिग अभिरक्षा में
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

