जावरा। शहर के आर्दश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल जावरा) का कक्षा 8 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय प्राचार्य निर्मला बैरागी ने बताया कि सत्र 2023-24 में कक्षा 8 वीं में कुल 41 विद्यार्थियों में से 39 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान एव 2 विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में प्रथम स्थान मोहित जैतवार ने 93.50 प्रतिशत अंक लाकर पाया, दूसरा स्थान दर्शन डोंगरे 90.67 प्रतिशत तथा तीसरा स्थान सिद्धार्थ कारपेंटर ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय की उप प्राचार्य अलका पगारिया, मनुदेव सिंह चंद्रावत, मनोज चतुर्वेदी, मनोहरसिंह सिसोदिया, हेमंती रानी, महेश कुमार नोटिया, डोंगरसिंह खन्ना, जी.पी.धुर्वे, शेरसिंह सिसोदिया, मुकेशदास बैरागी, फहीम अख्तर, दीपक जैन, राकेश राठौर, लखन राठौर, जितेंद्र पाटीदार, राकेश धाकड़, मांगीलाल दडिंग, दीपक परमार, जितेंद्र सोनी, रानेश त्रिवेदी, सलमा खान, सुनयना आर्य, दीप्ति जोशी, योगिता दुबे, पूजा चतवानी, प्रियंका जैन, प्रीति मेहता, मेरियन वर्मा, अदिति, पूनम पांडेय आदि शिक्षक/शिक्षिकाओ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्वल्ल भविष्य की कामना की।


