जावरा। रतलाम डिस्ट्रीक्ट मार्शल आर्ट डेवलपमेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 13 खीलाडय़िों ने 4 एवं 5 अक्टूबर महु में आयोजित ओपन कराते चैम्पियनशिप में भाग लेकर 13 पदक जीते।
रतलाम डिस्ट्रीक्ट मार्शल आर्ट डेवलपमेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पटीदार ने बताया उक्त चैम्पियनशिप में खिलाडिय़ों ने मार्शलआर्ट एसोसिएशन के सचिव एवं जि़ला मुख्य प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा के नैत्रत्व में रतलाम ज़िले का प्रतिनिधित्व कर 5 स्वर्ण, 6 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीते। खिलाड़ी माही हाड़ा, आरना निंबोदिया, जयेश अजमेरा, यक्ष मौर्य और मोक्ष दायम ने स्वर्ण पदक, मिताली शर्मा, भूमिका राठौर, दिव्यांशी बैरागी, देवांश राठौड़ आदि नाहर और शुभम् सिंह राणा ने रजत पदक, शुभम् चौधरी और अमन वर्मा ने कांस्य पदक जीते। भारतीय कराते टीम कोच शिहान जयदेव शर्मा, एशियन चैंपियन सेंसेई विकास शर्मा, जिला मार्शल आर्ट एसोसिएशन के संरक्षक एवं विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डे, एसोसिएशन के सह सचिव प्रियाकुंवर सिसोदिया, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मौर्य, उपाध्यक्ष जयेश राठौड़, रणवीर सिंह सोलंकी, मनीष मौर्य, सचिन सिसोदिया ने खीलाडिय़ों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

