जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 57 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जावरा संदीप कुमार मालवीय के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को मुखबिर सूचना पर बामनखेड़ी रोड पोल्ट्री फार्म के पहले दबिश दी गई, जहां आरोपी जीवन पिता गंगाराम पोरवाल (उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कुमारी, थाना रिगनोद, जिला रतलाम) लाल रंग की अल्टो कार क्रमांक MP43CA2395 से अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 57 बल्क लीटर अवैध शराब—जिसकी कीमत लगभग ₹27,880 है—जब्त कर ली। साथ ही ₹2,00,000 कीमत की अल्टो कार भी जप्त की गई। इस प्रकार कुल जप्त माल की कीमत ₹2,27,880 आँकी गई है। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। पुलिस द्वारा अब अवैध शराब के स्त्रोत की पतारसी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 200 क्वार्टर देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) — ₹20,000 लगभग, 50 क्वार्टर देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) — ₹5,000 लगभग, 24 केन बीयर (पावर 10000 कंपनी, प्रत्येक 500 एमएल) — ₹2,880 लगभग
आबकारी अधिनियम सहित तीन मामले दर्ज –
आरोपी जीवन पर थाना रिगनोद पर दो मामले 34 आबकारी अधिनियम के तथा धारा 279, 337, 338 भा.दं.सं. का एक मामला दर्ज है l मामले में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान (थाना प्रभारी, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा), उनि. प्रतापसिंह भदौरिया, उनि. कुलदीप देथलिया, सउनि. नरेश पाण्डेय, प्रआर. संजय आंजना, प्रआर. हेमन्त लिम्बोदिया, आर. चेतन राठौर, आर. प्रीतम चावला, आर. बालकृष्ण, आर. सतपालसिंह, आर. योगेश राठौर, आर. मनोज डाबी तथा आर. गोपाल मदारिया की भूमिका सराहनीय रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

