– परिजनों की रिपोर्ट पर पिपलौदा पुलिस ने बीएनएस की नई धाराओं में दर्ज किया प्रकरण
– पिपलौदा में पीएम के बाद शव परिजनों को सुपूर्द किए
जावरा। राजस्थान के दलोट से मोटर साईकल पर सवार होकर जावरा के हुसैन टैकरी जा रहे एक दम्पत्ति को पिपलौदा तहसील के ग्राम रांकोदा के समीप एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे दम्पत्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दम्पत्ति के साथ बाईक पर सवार नातिन गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसे जावरा के सरकारी अस्पताल उपचार हेतु भेजा। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर पिकअप चालक के विरुद्ध बीएनएस की नई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पिपलौदा के शासकीय चिकित्सालय में पीएम के बाद शव परिजनों को सुपूर्द किए।
गुरुवार को दोपहर में जावरा पिपलौदा रोड़ पर ग्राम राकोदा के समीप स्थित हनुमान मंदिर के समीप जावरा की ओर से आ रही पिकअप वाहन ने पिपलौदा की और से आ रही मोटर साईकल को टक्कर मार दी। जिसमें बाईक सवार समरथ पिता सालेगराम लोहार (60), कैलाशी बाई प्रति समरथ (55) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनो के साथ मोटर साईकल पर सवार उनकी नातिन गंभीर घायल हो गई, जिसमें उपचार हेतु जावरा के शासकीय चिकित्सालय भेजा गया।
मन्नत उतारने जा रहे थे हुसैन टैकरी –
पिपलौदा थाना से मिली जानकारी अनुसार मृतक के रिश्तेदार समरथ लोहार निवासी प्रतापगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई, समरथ ने बताया कि उसकी मेरे बेटी नैना की मन्नत उतारने के लिए जावरा के समीप हुसैन टैकरी जा रहे थे। उसके सास ससुर और बच्ची एक मोटर साईकल पर थे, वह दुसरी मोटर साईकल पर था। रांकोदा के समीप सामने से आ रही पिकअप चालक ने सास ससुर की मोटर साईकल को टक्कर मार दी। जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। समरथ की रिपोर्ट पर पिपलौदा थाने पर पिकअप चालक पर बीएनएस धारा 281, 125(ए), 106 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

