– भारत विकास परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की आगर मालवा में हुई बैठक में मिला सम्मान
– अन्य गतिविधियों के लिए भी जावरा शाखा हई पुरुस्कृत
जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा अध्यक्ष डॉ राजेंद्र त्रिवेदी, नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर, कोषाध्यक्ष डॉ अशोक पाटीदार, सचिव देवेंद्र शर्मा भारद्वाज, नेत्रदान प्रभारी निलेश मेहता, दिनेश भावसार ने प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में आगर मालवा में भाग लिया। जहां पर जावरा शाखा को सर्वाधिक नेत्रदान के लिए के लिए जावरा नगर को नेत्रदान नगरी के रूप में सम्मानित किया गया। समूह गान मैं जावरा शाखा द्वितीय स्थान पर रही भारत जानो प्रतियोगिता में सर्वाधिक 8000 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में शामिल कर ने, रक्तदान में श्रेष्ठ कार्य हेतु पुरुस्कृत किया गया। जावरा शाखा एकमात्र शाखा हैं जो गुड़ी पड़वा पर तुलसी पौधा वितरण, कंबल वितरण, मतदाता जागरूकता, नशा मुक्ति, पर्यावरण के लिए पौधारोपण, स्वास्थ्य गतिविधियां, संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत किशोर बालिका जागरूकता अभियान जैसे अनेक कार्य कर रही हैं।
स्थायी कार्यालय हेतु भवन की घोषणा की –
जावरा शाखा के प्रदेश नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर द्वारा नेत्रदान एवं रक्तदान पर शॉर्ट फिल्म बनाने, जावरा शाखा के लिए स्थाई कार्यालय हेतु हाईटेक भवन उपलब्ध कराने पर सम्मानित किया गया। शाखा सचिव देवेंद्र भारद्वाज ने वर्षभर की गतिविधियों का में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष भारत विकास परिषद के रीजन अध्यक्ष सुनील कोठारी, नीलेश पटेल नगर पालिका अध्यक्ष आगर अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, घनश्याम पोरवाल, प्रदेश नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर द्वारा जावरा शाखा के कार्यालय हेतु भवन की घोषणा की। इस उपलब्धि पर संगठन मंत्री सुनील तिवारी, रत्नेश पांडे, दिनेश सिसोदिया, सुधीर शर्मा ने शेखर नाहर का आभार माना। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

