जावरा। पिपलौदा रोड़ स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में बीती रात बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश यहां से चांदी के सिक्के, पायल और कुछ नगदी लेकर फरार हो गए। फरियादी ने औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोका मुआयना कर प्रकरण दर्ज किया।
गोकुलधाम कॉलोनी निवासी प्रतिक पिता कांतीलाल दलाल (ओरा) ने बताया कि पैर में चोट के कारण वे अपने दुसरे घर पर निवासरत हैं, ऐसे में गोकुलधाम कॉलोनी के मकान में कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने घर का मुख्यद्वार पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे और मंदिर में रखे चांदी के सिक्के, बेटी की चांदी की पायल के साथ ही रख में रखी करीब 7 हजार रुपए नगदी चुराकर ले गए। वहीं बदमाशों ने पुरा घर बिखेर दिया। रात में हुई चोरी की खबर सुबह मिली, तो औद्योगिक क्षैत्र थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

