– रैली निकलने के बाद भी ब्रिज के दोनो झोर पर रैंगते हुए दिखे वाहन
-दोनो झोर पर लगाने पड़े पुलिस जवान, करीब पौन घंटे तक लगा रहा जाम
जावरा। संविधान दिवस की हिरक जंयति पर अम्बेडकर काशीराम विचार मंच द्वारा शहर में विशाल रैली का आयोजन किया। रैली शहर के भगतसिंह कॉलेज से प्रारंभ हुई, रैली जैसे ही ओव्हरब्रिज पर पहुंची तो ब्रिज क्रास करने के दौरान ब्रिज पर लंबा जाम लग गया। रेलवे फाटक के स्थायी रुप से बंद होने के बाद पहली बार ब्रिज पर से कोई रैली गुजरी और पहली ही रैली के बाद लंबा जाम लग गया और तो और रैली के ब्रिज से गुजर जाने के बाद भी करीब पौन घंटे तक वाहन रैंगते हुए दिखाई दिए, ब्रिज के छोनो छोर पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। दोनो झोर पर और बीच में पुलिस जवानों ने खड़े रहकर ट्रेफिक क्लियर किया।
विचार मंच ने निकाली वाहन रैली –
26 नवंबर मंगलवार को संविधान दिवस हीरक जयंती (डायमंड जुबली) के अवसर पर अंबेडकर कांशीराम विचार मंच द्वारा शासकीय महाविद्यालय जावरा के पीछे स्थित सर्किट हाऊस चौराहे से रैली प्रारंभ की जो चौपाटी चौराहा, चौपाटी रोड़, ओव्हरब्रिज, गौशाला रोड़, रतलामी गेट, पहाडिय़ा रोड, सुतारी पूरा, आजाद चौक, सोमवारिया, शुक्रवारिया, पीपली बाजार, जवाहर पथ, चूड़ी बाजार, बजाज खाना, घंटाघर चौराहा, कमानी गेट, नीम चौक से होकर कोर्ट परिसर पहुंची। जहां सविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इकबाल गंज मैला मैदान पर हुई सभा –
प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद रैली रतलामी गेट से होकर इकबाल गंज मैला मैदान पर पहुंची जहां सभा हुई। सभा में वक्ता डॉ विकास बौद्ध, जगन्नाथ सूर्यवंशी, अंबाराम सिसोदिया, जगदीश परिहार, डॉ हंसराज नीमा ने संविधान और उसके आर्टिकल के बारे में जानकारी दी। सभा का संचालन मोहनलाल सोनार्थी ने किया। आयोजन में अंबेडकर कांशीराम विचार मंच के एडवोकेट विष्णू मालवीय, एडवोकेट प्रकाश मतानीया, प्रेम गुजराती, आशीष गुजराती, दीपक परमार (असावती), राम राठौर, धर्मेंद्र राव, गगन मीणा, विनोद गणावा, दीपक राठौर के साथ सदस्य उपस्थित रहे। 

