– अंतिम बिदाई से पहले परिजनों की सहमति से हुआ नैत्रदान
जावरा। ताल थाने पर पदस्थ हैड कांस्टेबल अनिल जैन का रविवार को सुबह थाने पर हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। शाम को राजकीय सम्मान के साथ उन्है अंतिम बिदाई दी गई। शांतीवन चौपाटी पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
रविवार को सुबह रोज की तरह अपनी ड्यूटी करने जावरा की विवेकानंद कॉलोनी निवासी अनिल जैन ताल थाने पर पहुंचे थे। इसी बीच एक दम उनकी तबीयत बिगड़ी तो सहकर्मी उन्है तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्है सायलेंट हार्ट अटैक के चलते मृत घोषित किया। जैन के दिवंगत होने की सूचना नगर मे आग की तरह फैल गई और नगर में शोक छा गया। शौक की इस घड़ी में भी जैन की समाजसेवा की नियति बनी रही और उनके परिजनों ने नैत्रदान करने की इच्छा जाहीर की, जिस पर भारत विकास परिषद के सदस्यों ने नैत्रदान करवाया। वहीं शााम को उनके निवास पर पुलिस जवान पहुंचे ओर अपने साथी को राजकीय सम्मान के साथ बिदाई देते हुए उनकी अंतिम यात्रा निकाली।
चौपाटी शांतीवन पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर –
विवेकानंद कॉलोनी से निकली अंतिम यात्रा चौपाटी शांतीवन पहुंची। जहां गार्ड ऑफ आनर के साथ जैन को अंतिम बिदाई दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनके पूत्र उत्सव जैन ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस महकमे के आला अधिकारियों, सहकर्मियों के साथ जैन समाज व अन्य समाज के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। शांतीवन पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।


